-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai University Takes A Big Stepm Now Allows Upsc Preparation Along With Graduation
मुंबई विश्वविद्यालय का बड़ा कदम, स्नातक की पढ़ाई के साथ UPSC की तैयारी भी अब संभव
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मुंबई विश्वविद्यालय ने ठाणे मनपा के प्रशिक्षण संस्थान के साथ करार किया। अब स्नातक पाठ्यक्रम के साथ छात्रों को UPSC प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और क्रेडिट भी मिलेंगे।

मुंबई विश्वविद्यालय (pic credit; social media)
Mumbai University: शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए एक बड़ी पहल हुई है। मुंबई विश्वविद्यालय ने ठाणे मनपा के चिंतामणराव देशमुख प्रशासकीय प्रशिक्षण संस्थान के साथ समझौता किया है। इस करार के तहत अब स्नातक पाठ्यक्रम के दौरान ही छात्र UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
समझौते पर मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भवन में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मनपा आयुक्त सौरभ राव और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविंद्र कुलकर्णी उपस्थित थे। ठाणे मनपा की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. प्रसाद करांडे ने भी करार पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मनपा के उपायुक्त (शिक्षा) सचिन सांगले, संस्थान के निदेशक महादेव जगताप और विश्वविद्यालय के डॉ. अजय भामरे मौजूद थे।
कुलपति प्रो. रविंद्र कुलकर्णी ने इसे ऐतिहासिक करार बताया। उनका कहना था कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पाठ्यक्रम में कई तरह के प्रयोगों और अवसर प्रदान करती है। अब छात्र स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
भंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
इस करार के तहत डिग्री पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में UPSC प्रतियोगी परीक्षा का पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा। छात्रों को चार क्रेडिट मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का समय प्रबंधन, तैयारी की पद्धति और सफलता के मार्गदर्शन से परिचित कराया जाएगा।
मनपा आयुक्त सौरभ राव ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों को सीधे लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि चार क्रेडिट देने वाले पाठ्यक्रम से छात्र परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकेंगे और स्नातक होने पर आत्मविश्वास के साथ मुकाबला कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू होगी, उतना बेहतर परिणाम मिलेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह समझौता छात्रों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। अब छात्र अपनी पढ़ाई और करियर की तैयारी को एक साथ संतुलित तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे। इस पहल से न सिर्फ छात्रों की तैयारी मजबूत होगी, बल्कि उन्हें वास्तविक प्रतियोगिता का अनुभव भी समय रहते मिलेगा।
Mumbai university takes a big stepm now allows upsc preparation along with graduation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PM‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Aug 05, 2026 | 04:22 PMAgra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM











