- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indonesia Bowler Gede Priyandana Takes 5 Wickets In One Over T20i Creates History In Bali
क्रिकेट मैदान पर हुआ गजब कारनामा, इस गेंदबाज ने एक ओवर में झटके 5 विकेट और बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Gede Priandana: गेडे प्रियांडाना का नाम भले ही पहले ज्यादा चर्चा में न रहा हो, लेकिन इस गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में एक ही ओवर में 5 विकेट लेकर ऐसा इतिहास रच दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

गेडे प्रियांडाना (फोटो- सोशल मीडिया)
5 Wickets fell in one over of T20 Match: वर्ल्ड फेमस बाली आइलैंड में मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जो इससे पहले कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं देखा गया था। इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज गेडे प्रियांडाना ने टी20 इंटरनेशनल में एक ही ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। यह कारनामा कंबोडिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। खास बात यह रही कि मेंस और वुमेन, दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उपलब्धि पहली बार हासिल हुई है।
16वें ओवर में पलटा मैच का रुख
168 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कंबोडिया की टीम 16वें ओवर तक दबाव में नजर आ रही थी। टीम ने 106 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसी ओवर में गेंद थामी 28 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेडे प्रियांडाना ने और फिर जो हुआ, वह क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया।
लगातार तीन गेंदों पर हैट्रिक
प्रियांडाना ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चंथोउन रथनैक को आउट कर शानदार हैट्रिक पूरी की। इसके बाद एक डॉट बॉल आई, जिसने बल्लेबाजों को थोड़ी राहत दी। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक पाई।
सम्बंधित ख़बरें
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
कौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, मुंबई के सामने जीत के लिए रखा 206 रन का टारगेट
मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का महासंग्राम, एक ही दिन में ध्वस्त कर दिए कई बड़े रिकॉर्ड, देखें वीडियो
एक ओवर में पूरे पांच विकेट
ओवर की आखिरी दो गेंदों पर प्रियांडाना ने मोंगदारा सोक और पेल वेन्नक को पवेलियन भेज दिया। इस तरह कंबोडिया की टीम पूरे ओवर में सिर्फ एक रन बना सकी, जो एक वाइड गेंद से आया। प्रियांडाना के इस ओवर ने मैच का पूरा रुख बदल दिया और इंडोनेशिया ने यह मुकाबला 60 रनों से जीत लिया।
चार विकेट लेने वाले दिग्गजों से आगे निकले प्रियांडाना
इससे पहले लसिथ मलिंगा, राशिद खान, कर्टिस कैंपर और जेसन होल्डर जैसे दिग्गज गेंदबाज टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में चार विकेट ले चुके हैं। लेकिन पांचवां विकेट कोई भी नहीं ले पाया था। प्रियांडाना का यह रिकॉर्ड भले ही लगातार पांच गेंदों पर नहीं आया हो, लेकिन इसकी अहमियत किसी से कम नहीं है।
रिकॉर्ड बुक में अकेले नाम
एक ओवर में पांच विकेट लेने का कारनामा इससे पहले सिर्फ दो बार मेंस टी20 क्रिकेट में हुआ था, वो भी डोमेस्टिक स्तर पर। बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन और भारत के अभिमन्यु मिथुन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अब सिर्फ गेडे प्रियांडाना के नाम है।
ये भी पढ़ें: मैदान पर ढेर, बार में हंगामा! बेन स्टोक्स व इंग्लिश क्रिकेटर्स के शराब कांड से खेल जगत में खलबली
इस मुकाबले में इंडोनेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 167 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज धर्म केसुमा ने 68 गेंदों पर नाबाद 110 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। यही स्कोर कंबोडिया के लिए पहाड जैसा साबित हुआ।
Indonesia bowler gede priyandana takes 5 wickets in one over t20i creates history in bali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभी और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट के बीच BPCL ने दिए संकेत; आम आदमी को फिर लगेगा महंगाई का झटका!
May 24, 2026 | 09:20 PMIPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
May 24, 2026 | 09:12 PMबकरियों से भरा ट्रक पलटा, मदद की जगह बकरियां उठाकर ले जाने लगे लोग; वीडियो पर भड़के यूजर्स
May 24, 2026 | 09:09 PMभारत की मेहमाननवाजी से प्रभावित हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां लोगों का अपनापन दिल छू जाता है
May 24, 2026 | 08:57 PM50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!
May 24, 2026 | 08:54 PMशकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
May 24, 2026 | 08:48 PMNEET री-एग्जाम छात्रों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार देगी फ्री बस यात्रा सुविधा
May 24, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














