-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashes 2025 26 England Team Drinking Controversy Ecb Probe Ben Stokes Noosa Break
मैदान पर ढेर, बार में हंगामा! बेन स्टोक्स व इंग्लिश क्रिकेटर्स के शराब कांड से खेल जगत में खलबली
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
England Cricket Players: एशेज 2025-26 के दौरान इंग्लैंड टीम के नोसा ब्रेक में जरूरत से ज्यादा शराब पीने की खबरों पर ईसीबी ने जांच शुरू की है। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद यह मामला चर्चा में है।

बेन स्टोक्स और रॉब की (फोटो- सोशल मीडिया)
Rob Key on England Cricket Team: बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम एशेज 2025-26 सीरीज के दौरान विवादों में घिर गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में करारी हार के बाद इंग्लैंड टीम चार दिन के ब्रेक पर क्वींसलैंड के नोसा शहर गई थी। इसी दौरान खिलाड़ियों के ज्यादा शराब पीने की खबरों ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की चिंता बढ़ा दी है।
नोसा ब्रेक के बाद जांच के आदेश
दूसरे टेस्ट में गाबा में हार झेलने के बाद इंग्लैंड टीम तीसरे टेस्ट से पहले चार रातों के लिए नोसा पहुंची थी। टीम मैनेजमेंट का कहना था कि यह ब्रेक खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा करने के लिए दिया गया था। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर्स ने इस फैसले की आलोचना की और बाद में रिपोर्ट्स सामने आईं कि कुछ खिलाड़ी जरूरत से ज्यादा शराब पीते नजर आए। इसके बाद ECB ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोब ने कहा जरूरत से ज्यादा शराब स्वीकार्य नहीं
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर रोब की ने साफ कहा है कि इंटरनेशनल टीम से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि “अगर ये बात सही है कि खिलाड़ियों ने जरूरत से ज्यादा शराब पी, तो हम जरूर इसकी जांच करेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली टीम के लिए यह सही नहीं है।” हालांकि रोब की ने यह भी जोड़ा कि अभी तक उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक खिलाड़ी अनुशासित थे।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
नोसा ट्रिप पर मुझे आपत्ति नहीं, लेकिन हद जरूरी
रोब की ने साफ किया कि उन्हें नोसा ट्रिप से कोई दिक्कत नहीं है, बशर्ते खिलाड़ी सीमाओं में रहें। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी सिर्फ साथ बैठकर खाना खा रहे थे और कभी-कभार हल्का ड्रिंक ले रहे थे, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन अगर यह ट्रिप पार्टी या शराबखोरी में बदल गई हो, तो यह पूरी तरह गलत है।
खाने के साथ एक ड्रिंक ठीक, उससे ज्यादा नहीं
रोब की ने बताया कि एशेज से पहले ही खिलाड़ियों को मैदान के बाहर व्यवहार को लेकर चेतावनी दी जा चुकी थी। न्यूजीलैंड दौरे के दौरान जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक को एक बार बार में शराब पीते देखा गया था, जिसके बाद उन्हें अनौपचारिक रूप से समझाया गया था। उन्होंने कहा कि “डिनर के साथ एक गिलास वाइन से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उससे ज्यादा बिल्कुल जरूरी नहीं।”
ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट एक अजीब जगह…शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने पर छलका पूर्व खिलाड़ी का दर्द
नोसा ब्रेक के बाद इंग्लैंड टीम एडिलेड टेस्ट में भी हार गई और सिर्फ 11 दिनों के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने नाम कर ली। अब इस पूरे मामले पर ECB की जांच यह तय करेगी कि खिलाड़ी सच में सीमा पार कर बैठे थे या नहीं।
Ashes 2025 26 england team drinking controversy ecb probe ben stokes noosa break
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














