-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Vijay Hazare Trophy 2025 26 Chinnaswamy Stadium Matches Shifted To Bcci Coe
विराट कोहली के मैच के लिए चिन्नास्वामी को नहीं मिली हरी झंडी, क्या CoE शिफ्ट हो चुका है मुकाबला?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Virat Kohli: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए दो मैच खेलेंगे। 15 साल बाद उनकी वापसी होगी। दिल्ली के मैच अब चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट कर दिए गए हैं।

विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होने जा रही है। इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में विराट कोहली दिल्ली की ओर से खेलते नजर आने वाले थे, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था। खास बात यह थी कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने दिल्ली के कुछ मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट किए थे, ताकि विराट को उनके पसंदीदा मैदान पर खेलते देखा जा सके। लेकिन अब कोहली के प्रशंसकों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं दिखेगा विराट का जलवा
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होम ग्राउंड है और विराट कोहली यहां फैंस के सबसे बड़े चहेते खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद स्टेडियम के बाहर हुई भगदड में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसी भी तरह के मैचों पर रोक लगा दी गई थी।
हालांकि कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन को यह संकेत दिया था कि यदि सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे किए जाएं, तो मैचों की अनुमति दी जा सकती है। इसी के आधार पर विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के फैसले के बाद दिल्ली के अलूर में होने वाले मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
सरकारी आदेश के बाद बदला वेन्यू
कुछ समय पहले यह भी खबर आई थी कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक सरकार के नए आदेश के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में शिफ्ट कर दिया गया है। यह जानकारी मंगलवार सुबह केएससीए को दी गई, जिसके बाद संबंधित टीमों को नए वेन्यू के बारे में सूचित कर दिया गया। इस फैसले के बाद अब विराट कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, जिससे फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
ये भी पढ़ें: एक मैच और 50 लाख का बिल! रोहित-कोहली के ‘शाही ठाठ’ ने बढ़ाई BCCI की टेंशन? आंकड़े देख पकड़ लेंगे सिर
विराट कोहली कितने मैच खेलेंगे
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली केवल दो मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों का हिस्सा होंगे। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने पुष्टि की है कि विराट 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा वह 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ भी खेल सकते हैं। हालांकि, अब ये दोनों मुकाबले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बजाय बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे।
Virat kohli vijay hazare trophy 2025 26 chinnaswamy stadium matches shifted to bcci coe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














