-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Neeraj Chopra Meets Pm Narendra Modi With Wife Himani Mor
पीएम मोदी और नीरज चोपड़ा की मुलाकात, पत्नी हिमानी भी रहीं मौजूद, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Neeraj Chopra Meets PM: नीरज चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की।

नरेंद्र मोदी के साथ नीजर चोपड़ा और उनकी पत्नी (फोटो- @narendramodi)
Neeraj Chopra Meets PM Narendra Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ स्थित अपने आधिकारिक आवास से कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ नजर आए। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर नीरज और हिमानी की गर्मजोशी से मेजबानी की। पीएम मोदी और जैवलिन थ्रो स्टार के बीच काफी देर तक बातचीत होती दिखी, जिसकी झलक तस्वीरों में साफ नजर आई।
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें खास तौर पर खेल और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। नीरज चोपड़ा भारतीय खेल जगत का बड़ा नाम हैं और ऐसे में उनकी पीएम मोदी से यह मुलाकात खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास रही।
Met Neeraj Chopra and his wife, Himani Mor at 7, Lok Kalyan Marg earlier today. We had a great interaction on various issues including sports of course!@Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/YYQjV324aV — Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2025
रॉयल अंदाज में दिखे नीरज चोपड़ा
पीएम आवास पर नीरज चोपड़ा का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने आइवरी कलर की शेरवानी पहन रखी थी, जिसमें उनका अंदाज काफी रॉयल नजर आया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले रंग के धारीदार सफारी सूट में दिखाई दिए। नीरज की पत्नी हिमानी मोर हरे रंग की वेलवेट जैकेट के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में पीएम आवास पहुंचीं। नीरज के शाही लुक को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस मुलाकात को भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल बताया।
खेल से जुड़े मुद्दों पर हुई बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और नीरज चोपड़ा के बीच बातचीत का केंद्र खेल और उससे जुड़े विभिन्न पहलू रहे। पीएम मोदी लंबे समय से देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं। नीरज चोपड़ा भी कई मंचों पर युवाओं को खेलों से जोड़ने की बात करते रहे हैं। ऐसे में यह मुलाकात भारतीय खेलों के भविष्य के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
नीरज चोपड़ा के लिए कैसा रहा साल 2025
साल 2025 नीरज चोपड़ा के लिए प्रतिस्पर्धा के लिहाज से मिला-जुला रहा। इस सीजन का सबसे बड़ा हाइलाइट दोहा डायमंड लीग रहा, जहां उन्होंने कई वर्षों के इंतजार के बाद 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। नीरज ने इस प्रतियोगिता में 90.23 मीटर का शानदार थ्रो फेंका, जो उनके करियर का एक बड़ा व्यक्तिगत माइलस्टोन साबित हुआ।
हालांकि, यह प्रदर्शन गोल्ड मेडल जीतने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के बाद विजय ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा की एंट्री, इन दिन मैदान पर दिखेगा ‘जड्डू’ का जलवा
जूलियन वेबर से पिछड़े, लेकिन वापसी दमदार
दोहा डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का बेहतरीन थ्रो करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके बावजूद नीरज ने हार से सीख लेते हुए बाकी इंटरनेशनल मीट्स में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पेरिस डायमंड लीग और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में जीत दर्ज की। पूरे डायमंड लीग सीजन में नीरज कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर रहे।
Neeraj chopra meets pm narendra modi with wife himani mor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














