-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Bowlers Struggle To Take Wickets Against England
टेस्ट सीरीज से पहले ही उजागर हो गई खामियां, इंग्लैंड में विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की बड़ी कमी उजागर हुई है। दो अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में भारत के गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो रहे हैं।

शार्दुल ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)
नॉर्थम्पटन (इंग्लैंड): भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की एकबार फिर पोल खुल गई है। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज केवल 3 विकेट ही निकाल सके हैं। दूसरे दिन का खेले खराब रोशनी के कारण जल्दी रोकना पड़ा। इंग्लैंड लायंस ने तक 46 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए।
इस अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब तक खेले गए दो अनाधिकारिक मुकाबले में शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी अपनी छाप नहीं छोड़ सके है। शार्दुल विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले और गेंद से कमाल नहीं कर सके हैं।
शार्दुल और रेड्डी की फॉर्म बनी चिंता
भारतीय टीम मैनेजमेंट ठाकुर और रेड्डी को विकेट नहीं मिलने से चिंतित होगा क्योंकि दोनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम में तेज गेंदबाजी हरफनमौला के एकमात्र स्थान के दावेदार हैं। कैंटरबरी में पहले चार दिवसीय मैच में ठाकुर ने 28 ओवर में 105 रन देकर दो विकेट लिये थे जबकि रेड्डी ने 14 . 5 ओवर में 63 रन देकर एकमात्र विकेट पाया था।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी हुआ खत्म
इंग्लैंड लायंस के लिए जोर्डन कॉक्स 31 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जेम्स रेव ने अभी खाता नहीं खोला है। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन आखिरी सत्र में 13 ओवर ही फेंके जा सके। इंग्लैंड लायंस अभी भी 156 रन पीछे है। एमिलियो गे ने मेजबान टीम के लिये 117 गेंद में सात चौकों की मदद से 71 रन बनाये। उन्हें दिन के आखिरी ओवर में तनुष कोटियान ने पगबाधा आउट किया।
भारतीय गेंदबाजों ने लिए 3 विकेट
लंच से पहले अंशुल कम्बोज ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए बेन मैकिनी (12) को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाया। इससे पहले मैकिनी को आठवें ओवर में प्वाइंट पर जीवनदान मिला था। लंच के बाद तुषार देशपांडे ने टॉम हैंस को आउट करके दूसरे विकेट की 94 रन की साझेदारी को तोड़ा। विकेट के पीछे जुरेल ने ही उनका कैच लपका। हैंस ने 88 गेंद में नौ चौकों की मदद से 54 रन बनाये।
केएल राहुल ने खेली शतकीय पारी
इससे पहले भारत ए ने सात विकेट पर 319 रन से आगे खेलते हुए अपने स्कोर में 29 रन और जोड़े। तनुष कोटियान 37 गेंद में 15 रन बनाकर और कम्बोज दो रन पर आउट हो गए। जोशुआ टंग ने दोनों को आउट किया और तुषार देशपांडे (11) के रन आउट में भी अहम भूमिका निभाई। खलील अहमद सात रन बनाकर नाबाद रहे । भारत ए के लिये केएल राहुल ने 116 और जुरेल ने 52 रन बनाये थे। (भाषा इनपुट के साथ)
Indian bowlers struggle to take wickets against england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














