- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Super 8 Qualification New Zealand Beat Canada Three Teams Eliminated
T20 World Cup 2026: सुपर-8 का समीकरण हो रहा रोचक, एक ही साथ बाहर हुई ये तीन टीमें, इन देशों ने किया क्वालीफाई
Super-8, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले के बाद सुपर-8 की रेस से एक साथ 3 टीमें बाहर हो गईं। इस मैच ने तस्वीर साफ कर दी।
- Written By: संजय बिष्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से एक झटके में बाहर हुई तीन टीमें (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Men’s T20 World Cup 2024 Super-8 Qualification: T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने दूसरे राउंड की ओर बढ़ रहा है और इसके साथ ही ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों की तस्वीर भी साफ होने लगी है। चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेले गए ग्रुप D के मुकाबले के बाद एक ही झटके में तीन टीमों का सफर खत्म हो गया। न्यूजीलैंड ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।
ग्रुप D से तीन टीमों का सफर खत्म
ग्रुप D में पहले ही साउथ अफ्रीका सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका था। कनाडा पर जीत के बाद न्यूजीलैंड भी अगले दौर में पहुंच गया। इन दो टीमों के आगे बढ़ने के साथ ही ग्रुप की बाकी तीन टीमों की उम्मीदें टूट गईं। सुपर-8 की रेस से बाहर होने वाली टीमों में अफगानिस्तान, UAE और कनाडा शामिल हैं। इस तरह ग्रुप D से आगे जाने वाली दो टीमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड रहीं।
ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड आगे
सुपर-8 की तस्वीर सिर्फ ग्रुप D में ही साफ नहीं हुई, बल्कि ग्रुप C से भी दो टीमों ने अगले दौर में जगह बना ली है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफाई किया। वहीं स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल की टीमों का सफर ग्रुप स्टेज पर ही समाप्त हो गया। इन टीमों को कुछ मुकाबलों में करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे अंक तालिका में पीछे रह गईं।
सम्बंधित ख़बरें
ODI World Cup 2027: विश्व कप के लिए ICC का नया समीकरण, ये 4 टीमें रेस में निकली सबसे आगे
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेलते दिखेंगे Rashid Khan, खुद किया ये बड़ा खुलासा
क्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारत के दो खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, टी20 वर्ल्ड कप में किया था लाजवाब प्रदर्शन
ग्रुप A और B में अभी मुकाबला बाकी
टूर्नामेंट के ग्रुप A और ग्रुप B की स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। इन दोनों ग्रुप से फिलहाल एक-एक टीम ने ही सुपर-8 में जगह बनाई है। ग्रुप A से भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफाई किया है, जबकि ग्रुप B से श्रीलंका ने अगले दौर का टिकट हासिल किया है।इन दोनों ग्रुप में दूसरी टीम कौन होगी, इसे लेकर अभी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। कुछ उलटफेर और करीबी मैचों के कारण अंक तालिका का समीकरण लगातार बदल रहा है, जिससे बाकी टीमों की उम्मीदें अब भी कायम हैं।
ये भी पढ़ें: ‘जब से कनाडा ने वर्ल्ड कप के लिए…’, न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद युवराज समरा ने कही ये बात
सुपर-8 से पहले बढ़ा रोमांच
जैसे-जैसे ग्रुप स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे टूर्नामेंट का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। कई बड़ी टीमें अगले दौर में पहुंच चुकी हैं, जबकि कुछ टीमों का सफर उम्मीद से पहले खत्म हो गया। अब सभी की नजरें उन मुकाबलों पर टिकी हैं, जो सुपर-8 की बाकी तस्वीर को पूरी तरह साफ करेंगे।
T20 world cup 2026 super 8 qualification new zealand beat canada three teams eliminated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aadhaar Card पर ₹3 लाख लोन का लालच पड़ सकता है भारी, मिडिल क्लास परिवार हो जाएं सावधान
Apr 16, 2026 | 10:56 AMसांस लेने की जगह बना रहा हूं…ट्रंप का दावा- थम जाएगी लेबनान-इजरायल की जंग, 34 साल बाद कल होगी शांति वार्ता
Apr 16, 2026 | 10:56 AMIndia Weather Update: आसमान से बरसेगी आग या झमाझम बारिश देगी राहत! जानिए आज आपके शहर के मौसम का हाल
Apr 16, 2026 | 10:55 AMMumbai Bhondubaba: मुंबई के मालाड में भोंदूबाबा रिदम पांचाल पर केस, करता था अघोरी पूजा और जादूटोना
Apr 16, 2026 | 10:54 AMनिदा खान सिखाती थी बुर्का पहनना, HR हेड ने ऐसे रचा था धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का खौफनाक खेल!
Apr 16, 2026 | 10:54 AMसुहागरात को लुटेरी दुल्हन हो जाती थी फरार, मुंबई,ठाणे, जलगांव और अहिल्या नगर में लूट को दिया अंजाम
Apr 16, 2026 | 10:50 AMLIVEWomen Reservation Bill Live Updates: महिला आरक्षण संशोधन बिल पर आज संसद में आर-पार, PM मोदी रखेंगे अपनी बात
Apr 16, 2026 | 10:48 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














