- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Loan Waiver 2026 Farmers Document Submission Bank Appeal
कर्जमाफी के लिए आगे आएं बकायेदार किसान, बैंक प्रशासन का दस्तावेज जमा करने का आह्वान
Bhandara Loan Waiver 2026: भंडारा में किसान कर्ज निवारण योजना 2026 के तहत संभावित कर्जमाफी के लिए बकायेदार किसानों से आधार लिंक बैंक खाते और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Shetkari Karj Nivaran Yojana (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Farmers: विभिन्न कार्यकारी सेवा सहकारी संस्थाओं तथा भंडारा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की किसी भी शाखा से ऋण लेकर बकाया रखने वाले किसान सदस्यों से ‘किसान कर्ज निवारण योजना-2026’(संभावित कर्जमाफी 2026) के तहत अपनी अद्यतन जानकारी और आवश्यक दस्तावेज जमा करने का आह्वान किया गया है।
यह अपील बैंक के अध्यक्ष सुनील फुंडे और जिला उपनिबंधक (सहकारी संस्था) शुद्धोधन कांबले ने संयुक्त रूप से की है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘शेतकरी कर्ज निवारण योजना-2026’ लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने संबंधित संस्थाओं से बकायेदार किसानों की अद्यतन जानकारी मांगी है।
सरकार ने मांगी बकायेदार किसानों की जानकारी
कर्जमाफी के पात्र किसान सदस्यों को अपना अद्यतन आधार कार्ड, उसी आधार से लिंक किया गया बैंक का सक्रिय बचत खाता क्रमांक तथा यदि संबंधित कर्जदार का निधन हो चुका हो तो अधिकृत वारिस नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर वर्तमान निवास पते सहित संपूर्ण जानकारी संबंधित संस्था या बैंक शाखा में जमा करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बिनागुंडा में पुलिस ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक नागरिकों की जांच
IAS अधिकारियों की पोस्टिंग अब सिविल सेवा बोर्ड करेगा तय, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
सपकाल के बयान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, गड़चिरोली के इंदिरा गांधी चौक में आंदोलन
तहसील मुख्यालय होने के बावजूद सड़क अर्जुनी को बस स्टैंड का इंतजार, यात्री कर रहें परेशानियों का सामना
नोटिस बोर्ड और गांवों में दी गई सूचना
इस संबंध में संबंधित संस्थाओं के नोटिस बोर्ड एवं कार्यालय के बाहर पात्र किसानों की सूची प्रदर्शित की गई है। गांवों में सार्वजनिक रूप से दवंडी (घोषणा) भी दी गई है, लेकिन अब तक अपेक्षित प्रतिसाद प्राप्त नहीं हुआ है।
तत्काल संपर्क करने की अपील
संबंधित किसानों से आग्रह किया गया है कि वे शीघ्र ही अपनी संस्था के संचालक, समूह सचिव या बैंक शाखा प्रबंधक से संपर्क करें। यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की अड़चन आती है, तो तहसील सहायक निबंधक (सहकारी संस्था), संबंधित बैंक शाखा या जिला स्तर पर जिला उपनिबंधक (सहकारी संस्था), शिवाजी स्टेडियम के सामने स्थित भंडारा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
बैंक अध्यक्ष सुनील फुंडे और जिला उपनिबंधक शुद्धोधन कांबले ने किसानों से अपील की है कि वे संभावित कर्जमाफी योजना का लाभ उठाकर कर्जमुक्त होने के लिए अपनी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज शीघ्र प्रस्तुत करें।
Bhandara loan waiver 2026 farmers document submission bank appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वसई में बुआ की हत्या: भाई का बेटा ही निकला कातिल! बेड के अंदर छिपाई थी 60 वर्षीय महिला की लाश
Feb 17, 2026 | 05:51 PMजिम्बाब्बे का T20 WC में बड़ा कारनामा, बिना खेले सुपर-8 में बनाई जगह, 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ऐसे हुआ बाहर
Feb 17, 2026 | 05:50 PMबिनागुंडा में पुलिस ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक नागरिकों की जांच
Feb 17, 2026 | 05:47 PMIAS अधिकारियों की पोस्टिंग अब सिविल सेवा बोर्ड करेगा तय, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
Feb 17, 2026 | 05:45 PMराजपाल यादव तिहाड़ से रिहा, 12 दिन बाद बाहर आए अभिनेता ने बोले- पूरा बॉलीवुड मेरे साथ था
Feb 17, 2026 | 05:45 PMनीदरलैंड के खिलाफ बदलाव की तैयारी में टीम इंडिया, वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?
Feb 17, 2026 | 05:37 PMइमैनुएल मैक्रों की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, अनिल कपूर से मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा तक दिखे साथ
Feb 17, 2026 | 05:36 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM












