-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India U19 Won By 100 Runs And Won 6th Under 19 World Cup Final
Under-19 World Cup में छठी बार चैंपियन बनी टीम इंडिया, इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Under 19 World Cup 2026: भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। इस जीत के साथ भारतीय अंडर-19 की टीम ने छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की है।

भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
England U19 vs India U19, Final: भारतीय अंडर-19 टीम ने 2026 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत की अंडर-19 क्रिकेट में छठी ट्रॉफी है, जिससे वे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गए हैं। इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय युवा क्रिकेट की ताकत और भविष्य की चमक को एक बार फिर साबित कर दिया है।
हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी
म्हात्रे 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ महज 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी करते हुए भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हुए। यहां से वेदांत ने विहान मल्होत्रा के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम 308 रन तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
RR के लिए 12 नंबर पहनने वाले वैभव को टीम इंडिया में क्यों मिली नंबर 3 की जर्सी? जानें इसके पीछे की कहानी
लेडीज एंड जेंटलमेन…वो आ गया…वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!
भारतीय टीम ने बनाए 411 रन
अभिज्ञान कुंडू ने आरएस अम्ब्रीश के साथ 51 रन की साझेदारी की। अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अम्ब्रीश ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाकर भारत के स्कोर को 411/9 तक पहुंचा दिया। इंग्लिश खेमे से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन के नाम रहा।
इंग्लैंड की शुरुआत रही खराब
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को शुरुआती झटका 19 के स्कोर पर लगा। जोसेफ मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए बेन डॉकिन्स और बेन मेयर के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन 45 के निजी स्कोर पर बेन मेयर आउट हो गए। एक छोर पर बेन डॉकिन्स जमे हुए थे।
बेन डॉकिन्स का शतक
बेन डॉकिन्स ने इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव के साथ मिलकर 49 रनों की साझेदारी की। थॉमस रेव 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेन डॉकिन्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 66 रन बनाकर डॉकिन्स आउट हो गए। 174 पर चौथा विकेट गिरा था। यहां से 177 तक पहुंचने में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवा दिए। लगातार तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने मैच भी अपने हाथ से गंवा दिया। लेकिन अंत में कैलेब फाल्कनर ने शतकीय पारी खेलकर उम्मीद को जिंदा रखने की कोशिश की। लेकिन बड़े लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सके।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक मैच में 6 से ज्यादा कीर्तिमान किया अपने नाम
कैलेब फाल्कनर ने 115 रनों की पारी खेली। फाल्कनर की पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाने में सफल रही। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 100 रनों से जीत लिया। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए अम्रबिश ने 3, दीपेश ने 2, कनिष्क चौहान ने 2, आयुष म्हात्रे ने 1 और खिलन पटेल ने 1 विकेट चटकाए।
India u19 won by 100 runs and won 6th under 19 world cup final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में दो युवक बने ‘फरिश्ते’, ट्रेन के सामने कूद रही नाबालिग की बचाई जान; माता-पिता से नाराज थी लड़की
Jun 24, 2026 | 08:57 PMप्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच से अधिकारियों में हड़कंप
Jun 24, 2026 | 08:51 PMयूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
Jun 24, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर: 9 साल की लड़ाई अब जाकर रंग लाई, मुंडे स्मारक की जगह बनेगा 400 बिस्तरों का महिला अस्पताल
Jun 24, 2026 | 08:43 PMभोपाल में ‘फिजिक्स वाला’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 08:40 PMबदनामी के डर से की केतन की हत्या, आरोपी सिया और प्रेमी चेतन ने कबूला जुर्म; जानें क्या था कारण?
Jun 24, 2026 | 08:39 PMMandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
Jun 24, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














