-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Sooryavanshi Childhood Coach Reveals Message Before U19 World Cup Final
‘एक शतक भी नहीं…’, वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दिया था ये संदेश
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Manish Ojha on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रचा। कोच मनीष ओझा की सलाह ने उनकी तकनीक और मानसिकता चमकाई।

वैभव सूर्यवंशी और मनीष ओझा (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi’s Childhood Coach: अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल जीतने के तुरंत बाद, वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने अपने शिष्य को एक हल्के मजाक के साथ वाट्सऐप संदेश भेजा। मुस्कुराते हुए ओझा ने कहा, “68 रन बनाने के बाद मैंने लिखा, ‘शायद यह पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें तुम्हारा एक भी शतक नहीं होगा। लेकिन फाइनल में सेट हो गए, तो छोड़कर मत आना।’”
शुक्रवार को हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपने कोच की बात को पूरी तरह सच साबित किया। 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से उन्होंने न केवल धमाकेदार प्रदर्शन किया, बल्कि अंडर-19 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ते हुए 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली।
कोच की सलाह से वैभव ने खेली बड़ी पारी
ओझा का संदेश केवल बड़ी पारी की याद दिलाने के लिए नहीं था, बल्कि इसमें सूर्यवंशी की तकनीकी कमजोरी की ओर भी इशारा था। ओझा ने बताया, “उसे पुल शॉट में थोड़ी परेशानी हो रही थी। मैंने उसे सिर और पैर की लाइन सही रखने की सलाह दी। अगर ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट गेंद को पुल करना है, तो सिर थोड़ा गेंद की ओर होना चाहिए ताकि हाथ पूरी तरह खुलें और शॉट में ताकत आए।”
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
14 साल का वंडर बॉय
वैभव सूर्यवंशी अभी 14 साल के भी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पहले ही सीनियर स्तर पर चार शतक जड़ दिए हैं। तीन टी20 मैचों में (जिसमें एक आईपीएल शतक शामिल) और एक विजय हजारे ट्रॉफी में। उनके कोच मनीष ओझा कहते हैं, “वैभव अभी भी एक छोटा बच्चा है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में इतने व्यस्त रहने के बावजूद वह दुनियादारी और बाहर की दुनिया की बातों से बिल्कुल अनजान है। यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।”
वैभव मानसिक रूप से परिपक्व
सूर्यवंशी ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 दौरे, राइजिंग स्टार्स एशिया कप, अंडर-19 एशिया कप, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलकर अनुभव हासिल किया। ओझा कहते हैं, “उसने लगातार प्रदर्शन करके दिखाया है कि वह मानसिक रूप से कितना परिपक्व है। सेट होने पर आसानी से आउट नहीं होता।”
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की एतिहासिक पारी देखकर गदगद हुए CM नीतीश कुमार, बिहार के लाल के लिए कह दी ये बड़ी बात
ओझा आगे कहते हैं, “वैभव तकनीकी बातें बहुत जल्दी समझ लेता है। उसे कभी डांटा नहीं गया। जो कहा, वह दो बार करता है। लेकिन इसके बावजूद वह अभी भी एक बच्चा है। घरेलू मैचों के दौरान परिवार हमेशा उसके साथ रहता है, ताकि वह खुश और संतुलित रहे।”
Vaibhav sooryavanshi childhood coach reveals message before u19 world cup final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMमहाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Aug 09, 2026 | 03:56 PMदिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMधार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 09, 2026 | 03:46 PMSpider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














