इंडियन रेसिंग फेस्टिवल: गोवा एसेस की ऐतिहासिक जीत, फॅबिएन बनीं रेस जीतने वाली दूसरी महिला ड्राइवर

Indian Motorsports News: गोवा स्ट्रीट सर्किट पर 'गोवा एसेस' ने रोमांचक जीत दर्ज की। राऊल हाइमन और फॅबिएन वोल्वेंड की जोड़ी ने 145 अंकों के साथ टीम को तालिका में शीर्ष पर पहुँचाया।
Goa Aces JA Racing clinches victory at the Indian Racing Festival. Fabienne Wohlwend becomes the 2nd woman to win a race. The team now leads the standings with 145 points after a thrilling round.
इंडियन रेसिंग फेस्टिवल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Indian Racing Festival News: इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के चौथे दौर में गोवा का स्ट्रीट सर्किट रोमांच और रफ्तार का केंद्र बन गया। इस कड़े मुकाबले में 'गोवा एसेस जेए रेसिंग' के राऊल हाइमन और फॅबिएन वोल्वेंड ने 42:11.779 के कुल समय के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रेस के पहले हिस्से (ड्राइवर ए स्टिंट) में राऊल हाइमन ने 53.527 सेकंड का सबसे तेज लैप रिकॉर्ड करते हुए टीम को करीब 20 सेकंड की बढ़त दिलाई।

इसके बाद दूसरे हिस्से (ड्राइवर बी स्टिंट) में फॅबिएन वोल्वेंड ने सेफ्टी कार की चुनौती और प्रतिद्वंद्वी रुहान आल्वा के भारी दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा और अपनी टीम को जीत की रेखा के पार पहुँचाया। फॅबिएन - इस प्रतियोगिता के इतिहास में जीत दर्ज करने वाली - दूसरी महिला ड्राइवर बनी हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं का - आयोजन गोवा को 'स्पोर्ट्स टूरिज्म हब' (खेल - पर्यटन केंद्र) के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। रेसिंग प्रमोशन्स के एमडी अखिलेश रेड्डी ने भी सभी की सराहना की।

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची गोवा एसेस टीम

स्थान टीम का नाम कुल अंक
1 गोवा एसेस जेए रेसिंग 145
2 स्पीड डेमन्स दिल्ली 144
3 किच्चा'स किंग्स बेंगलुरु 119
  • इस जीत के साथ 'गोवा एसेस जेए रेसिंग' अब 145 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
  • दूसरे स्थान पर 144 अंकों के साथ 'स्पीड डेमन्स दिल्ली' और तीसरे स्थान पर 119 अंकों के साथ 'किच्चा'स किंग्स बेंगलुरु' है।
  • पोल-पॉजिशन हासिल करने वाली कोलकाता रॉयल टाइगर्स को पहिए में तकनीकी खराबी के कारण रेस से बाहर होना पड़ा, जिससे वे चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com