-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah 13 Wickets Away From Becoming 1st Indian Bowler To Take 50 Test Wickets On England
इंग्लैंड में इतिहास रचने से 13 विकेट दूर हैं जसप्रीत बुमराह, ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के पहले गेंदबाज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में अब तक खेले गए आठ टेस्ट मैचों में भारत के लिए 37 विकेट लिए हैं। वो इतिहास रचने से महज 13 विकेट दूर हैं।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के पास एक इतिहास रचने का मौका होगा। अगर दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बुमराह इस सीरीज में 13 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
2024 में आईसीसी क्रिकेटर और आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले अहमदाबाद के 31 वर्षीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड में 50 विकेट पूरे करने के लिए 13 विकेटों की जरूरत है। अगर बुमराह ने ये कारनामा कर दिया तो वह 50 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अभी तक इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम है। इशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 48 विकेट लिए हैं। वहीं बुमराह ने आठ मैचों में 37 बल्लेबाजों को आउट किया है। इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में इशांत के बाद कपिल देव हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 43 विकेट चटकाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
- इशांत शर्मा – 48
- कपिल देव – 43
- जसप्रीत बुमराह – 37
- अनिल कुंबले – 36
- बिशन सिंह बेदी – 35
- मोहम्मद शमी – 34
- जहीर खान – 31
- भागवत चंद्रशेखर – 31
- रविंद्र जडेजा – 22
- वीनू मांकड़ – 20
- श्रीनिवास वेंकटराघवन – 20
- भुवनेश्वर कुमार – 19
भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की धरती पर खेले गए 22 टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ 105 विकेट लेकर अपने 21 साल के टेस्ट करियर का अंत किया।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट (इंग्लैंड में)
- जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 105
- स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 64
- फ्रेड ट्रूमैन (इंग्लैंड) – 53
- इशांत शर्मा (भारत) – 48
- एलेक बेडसर (इंग्लैंड) – 44
- कपिल देव (भारत) – 43
- जसप्रीत बुमराह (भारत) – 37
- मोईन अली (इंग्लैंड) – 37
- अनिल कुंबले (भारत) – 36
- बिशन सिंह बेदी (भारत) – 35
बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में चटकाए थे 32 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज में बुमराह ने भारत के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी पांच मैच खेले और 32 विकेट चटकाए। गेंद से अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन भारत को 1-3 के स्कोर के साथ सीरीज में हार से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था।
जसप्रीत बुमराह को कप्तान नहीं बनाए जाने पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंग्लैंड दौरे पर नहीं खेलेंगे…
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 2024-25 संस्करण के दौरान बुमराह को पीठ में चोट लग गई थी और एहतियात के तौर पर भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के कुछ मैचों के लिए आराम दे सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह केवल 3 मैच ही खेलेंगे।
Jasprit bumrah 13 wickets away from becoming 1st indian bowler to take 50 test wickets on england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














