-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs West Indies Live Cricket Score 2nd Test Day 5 Scorecard In Hindi Live Blog In Arun Jaitley Stadium
IND vs WI 2nd Test, Highlights: भारत ने दिल्ली का टेस्ट भी किया अपने नाम, वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs West Indies, 2nd test Highlights: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मुकाबले में 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया।

India vs West Indies Live Cricket Score, 2nd Test Day 5: भारत ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। भारत ने 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उसे जीत के लिए केवल 58 रन की जरूरत थी। भारत ने आखिर में तीन विकेट पर 124 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (175) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन ही बना पाई थी और उसे फॉलोऑन करना पड़ा था। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल (199 गेंदों पर 115 रन) और शाई होप (214 गेंदों पर 103 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की जिससे उसकी टीम 390 रन बनाने में सफल रही। भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट में पारी और 140 रन से जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
14 Oct 2025 11:01 AM (IST)
14 Oct 2025 11:01 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: अब हमें दीजिए इजाजत, फिर मिलेंगे आपसे
दिल्ली टेस्ट के साथ अब हमें दीजिए इजाजत, फिर मिलेंगे आपसे। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं सीरीज जीत ली है। वही बतौर कप्तान शुभमन गिल ने घर पर अपनी पहली सीरीज जीत ली है। गिल की कप्तानी में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 4 मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है और एक ड्रॉ रहा है। भारतीय टीम को अब तीन वनडे मैचों और पांच टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। उसमें भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते दिखेंगे।
📸📸
A day to cherish for #TeamIndia 🇮🇳
Scorecard ▶ https://t.co/GYLslRzj4G#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/w6F6o8h5QY
— BCCI (@BCCI) October 14, 2025
14 Oct 2025 10:52 AM (IST)
14 Oct 2025 10:52 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पेनल्टी प्रतिशत (%) 1 ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 0 100.00% 2 श्रीलंका 2 1 0 1 16 0 66.67% 3 भारत 7 4 2 1 52 0 61.90% 4 इंग्लैंड 5 2 2 1 26 2 43.33% 5 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 0 16.67% 6 वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0 0.00% 7 न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0 0.00% 8 पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0 0.00% 9 दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0.00
14 Oct 2025 10:50 AM (IST)
14 Oct 2025 10:50 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: टेस्ट में किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे लंबी अजेय पारी
- 47 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (1930-75)
- 30 इंग्लैंड बनाम पाक (1961-82)
- 29 वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1976-88)
- 27 भारत बनाम वेस्टइंडीज (2002-23) *
- 24 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (1911-52)
- 24 वेस्टइंडीज बनाम भारत (1948-71)
14 Oct 2025 10:49 AM (IST)
14 Oct 2025 10:49 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार सबसे ज़्यादा टेस्ट सीरीज़ जीत
- 10 भारत बनाम वेस्टइंडीज़ (2002-25) *
- 10 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज़ (1998-24)
- 9 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़ (2000-22)
- 8 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1989-2003)
- 8 श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे (1996-20)
14 Oct 2025 10:37 AM (IST)
14 Oct 2025 10:37 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: भारतीय टीम ने जीता मुकाबला
दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। केएल राहुल ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने भी नाबाद 6 रन बनाए। उसके अलावा साई सुदर्शन ने 39, गिल ने 13 और जायसवाल ने 8 रन बनाए।
14 Oct 2025 10:24 AM (IST)
14 Oct 2025 10:24 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: केएल राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 102 गेंदों पर राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत को अब जीत के लिए कुछ रनों की ही जरूरत है।
14 Oct 2025 10:21 AM (IST)
14 Oct 2025 10:21 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: शुभमन गिल भी लौट पवेलियन
भारतीय टीम को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 13 रन बनाकर बड़े शॉट के प्रयास में आउट हो गए। भारत को जीत के लिए मात्र 13 रनों की जरूरत है।
14 Oct 2025 10:09 AM (IST)
14 Oct 2025 10:09 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को दूसरा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। साई सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट हो गए। रोस्टन चेज की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। 88 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। भारतीय टीम को जीत के लिए अभी 33 रनों की और जरूरत है।
2ND Test. WICKET! 28.3: Sai Sudharsan 39(76) ct Shai Hope b Roston Chase, India 88/2 https://t.co/gYKWcx9PdN #INDvWI #2ndTEST #TeamIndia @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) October 14, 2025
14 Oct 2025 09:33 AM (IST)
14 Oct 2025 09:33 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: पांचवें दिन का खेल शुरू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 58 रनों की और जरूरत है।
14 Oct 2025 08:46 AM (IST)
14 Oct 2025 08:46 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: सिराज ने साल 2025 में किया है राज
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह साल अभी तक शानदार रहा है। मोहम्मद सिराज ने साल 2025 में टेस्ट के 15 पारियों में 37 विकेट चटकाए। सिराज की शानदार प्रदर्शन पर बीसीसीआई ने भी ट्वीट किया है।
Scaling new heights ⛰️
Mohd. Siraj's dream run in 2025 continues as he reaches the top of the pile 👏#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @mdsirajofficial pic.twitter.com/odZHkLWcTM
— BCCI (@BCCI) October 13, 2025
14 Oct 2025 08:44 AM (IST)
14 Oct 2025 08:44 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: 44 साल के हुए गौतम गंभीर
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहा है। उनके जन्मदिन पर बीसीसीआई ने खास अंदाज से बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: बर्थडे विशेष: वो शख्स जिसने खिलाड़ी और कोच रहते जीता सभी ICC टूर्नामेंट, जानें उनकी कहानी
2️⃣4️⃣2️⃣ Intl. Matches
1️⃣0️⃣3️⃣2️⃣4️⃣ Intl. Runs
2️⃣0️⃣ Intl. Hundreds
Winner of ICC Men's T20 World Cup 2️⃣0️⃣0️⃣7️⃣
ICC Men's ODI World Cup 2️⃣0️⃣1️⃣1️⃣ 🏆Head Coach of India's ICC Champions Trophy 2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ & Asia Cup 2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ winning teams 🏆
Birthday wishes to #TeamIndia Head Coach… pic.twitter.com/LFX37ygsmx
— BCCI (@BCCI) October 14, 2025
14 Oct 2025 08:40 AM (IST)
14 Oct 2025 08:40 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: जीत के लिए भारत को 58 रनों की जरूरत
भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतने के लिए 58 रन और बनाने है। भारत ने 121 रनों का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14 Oct 2025 08:39 AM (IST)
14 Oct 2025 08:39 AM (IST)India vs West Indies 2nd Test, Live Score, Day 5: भारत बनाम वेस्टइंडीज के तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन आपका स्वागत है
सुप्रभात दोस्तों, भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन के खेल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत को इस मुकाबले को जीतन के लिए 58 रन और बनाने हैं।
India vs west indies live cricket score 2nd test day 5 scorecard in hindi live blog in arun jaitley stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














