बर्थडे विशेष: वो शख्स जिसने खिलाड़ी और कोच रहते जीता सभी ICC टूर्नामेंट, जानें उनकी कहानी

Happy Birthday Gautam Gambhir: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर खिलाड़ी और कोच उन्होंने आईसीसी के सभी ट्रॉफी अपने नाम किया।
कोच से बन गए मैनेजर...क्या गौतम गंभीर का हो गया डिमोशन? पूर्व दिग्गज कप्तान ने उठाए सवाल
गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gautam Gambhir Birthday: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर आज 14 अक्टूबर 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। बतौर खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप खिताब जिताने के बाद गौतम गंभीर ने कोच के तौर पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ी।

एक कप्तान के तौर पर दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले गौतम गंभीर ने कोच के रूप में भी खिताब जीता। गंभीर की कोचिंग में भारत ने 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025' और 'एशिया कप 2025' के खिताब अपने नाम किए। गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली के एक कारोबारी परिवार में हुआ था।

10 साल की उम्र में शुरू किया था खेलना

गंभीर ने महज 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। गौतम गंभीर को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका मिला। उन्होंने 22 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेलकर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से डेब्यू किया था।

गौतम गंभीर का करियर

गौतम गंभीर का करियर शानदार रहा है। तीनों फॉर्मेट मिलाकर गंभीर ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 4154 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 206 रनों का रहा। टेस्ट क्रिकेट में गंभीर ने 9 शतक लगाए। वहीं वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 147 मुकाबले में 5238 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 शतक लगाए। टी20 क्रिकेट के 37 मैचों में 932 रन बनाए। जिसमें 2007 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ रही। तीनों फॉर्मेट मिलाकर गंभीर ने 10,324 रन बनाए।

गंभीर की यादगार पारियां

गौतम गंभीर लगातार पांच टेस्ट मुकाबलों में शतक जमा चुके हैं। यह कारनामा उन्होंने साल 2006 में किया था। गौतम गंभीर ने भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 54 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 75 रन बनाने वाले गंभीर ने विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के विरुद्ध 97 रन की अहम पारी खेली थी।

गंभीर का आईपीएल करियर

आईपीएल करियर की बात करें, तो गौतम गंभीर ने बतौर कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को साल 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जिताया। आईपीएल की बात करें तो 154 मुकाबले में 4217 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 93 रनों रहा। इसके बाद कोच के तौर पर केकेआर से जुड़कर टीम में नई ऊर्जा और जीत की मानसिकता भरने का काम किया। साल 2024 में मेंटॉर के तौर पर गौतम गंभीर ने केकेआर को आईपीएल खिताब जिताया।

साल 2024 में गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। उनकी कोचिंग में भारत ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम ने आक्रामक और संतुलित क्रिकेट खेला। बतौर कोच, उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका देकर टीम में नई ऊर्जा भरी और खिलाड़ियों में विजयी मानसिकता विकसित की, जिससे भारतीय टीम का प्रदर्शन निखरा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com