-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand T20i 2026 Team Preview Playing 11
नागपुर में सूर्या की ‘अग्निपरीक्षा’! ईशान और रिंकू के खेलने पर सस्पेंस, ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच में ईशान किशन और रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावना कम है।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NZ 1st T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली करारी हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें 5 मैचों की टी20 सीरीज पर टिकी हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम नए जोश और आक्रामक इरादों के साथ मैदान में उतरने वाली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी दबदबा कायम रखने के इरादे से खेलेगा। पिछले एक साल में टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिससे फैंस को बेहतर नतीजे की उम्मीद है।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी में दिखेगा दमखम
टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के कंधों पर होगी, जो हाल के मुकाबलों में शानदार लय में दिखे हैं। दोनों ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की काबिलियत दिखाई है। तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर या फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं, जो मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देने के साथ रन गति बनाए रखने का काम करेंगे।
मिडिल ऑर्डर में हार्दिक-पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी
मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखने वाले हार्दिक पर फिनिशिंग की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनके साथ शिवम दुबे और अक्षर पटेल निचले क्रम में तेजी से रन बटोरते हुए नजर आ सकते हैं। शिवम दुबे की हालिया फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट का भरोसा और मजबूत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
ईशान और रिंकू को करना पड़ सकता है इंतजार
पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन और रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा है। संजू सैमसन की निरंतरता और शिवम दुबे की शानदार फॉर्म के चलते टीम संयोजन में बदलाव की गुंजाइश कम दिखाई दे रही है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
गेंदबाजी में बुमराह संभालेंगे मोर्चा
गेंदबाजी की बात करें तो तेज आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा नई और पुरानी गेंद से विकेट निकालने की कोशिश करेंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के हाथों में होगी। इस कारण रवि बिश्नोई को शुरुआती मैचों में बाहर बैठना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: वनडे की हार का बदला लेने उतरेगी सूर्या की टीम, नोट कर लें पहले टी-20 का समय और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
India vs new zealand t20i 2026 team preview playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














