IND vs NZ: वनडे की हार का बदला लेने उतरेगी सूर्या की टीम, नोट कर लें पहले टी-20 का समय और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया अब 5 मैचों की टी20 सीरीज पर फोकस कर रही है। पहला मैच 21 जनवरी को होगा, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल।
India vs New Zealand T20I Series Timing
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs NZ T20I Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंत टीम इंडिया के लिए निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जहां भारतीय टीम के पास बदला लेने का सुनहरा मौका होगा।

नागपुर में होगा पहला टी20 मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में आयोजित होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी और वनडे सीरीज की हार का हिसाब चुकता करने की कोशिश करेगी।

लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की पूरी जानकारी

टी20 सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। वहीं, टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी फ्री में लाइव मैच देखने का विकल्प मौजूद रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठा सकें।

मैच का क्रमांक तारीख दिन समय (IST) स्थान
1st T20I 21 जनवरी, 2026 बुधवार शाम 7:00 बजे वीसीए स्टेडियम, नागपुर
2nd T20I 23 जनवरी, 2026 शुक्रवार शाम 7:00 बजे शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर
3rd T20I 25 जनवरी, 2026 रविवार शाम 7:00 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
4th T20I 28 जनवरी, 2026 बुधवार शाम 7:00 बजे ACA-VDCA स्टेडियम, विशाखापट्टनम
5th T20I 31 जनवरी, 2026 शनिवार शाम 7:00 बजे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

भारत का स्क्ववाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान) साथ अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और ईशान किशन।

न्यूजीलैंड का स्क्ववाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, बेवन जेकब्स, टिम रॉबिनसन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैक फॉक्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, जेकब डफी, काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com