- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 06 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 6 मई LIVE: बिहार में कल कैबिनेट विस्तार, नीतीश के बेटे निशांत भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार में नई सरकार की गठन के बाद अब कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। गुरुवार, 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।
- Written By: प्रिया जैस , मनोज आर्या

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: बिहार में कल गुरुवार, 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इससे पहले आज बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। मामले के जानकारों का ऐसा कहना है कि जदयू नेताओं ने इसके लिए निशांत को कुमार को राजी कर लिया है। निशांत ने पहले मंत्री पद लेने से इनकार कर दिया था। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्टअपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
06 May 2026 09:03 PM (IST)
06 May 2026 09:03 PM (IST)खिलेश यादव के बयान BJP सांसद का पलटवार
भाजपा सांसद भोला सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बहुत ही निष्पक्षता के साथ चुनाव करवाया। कई लोगों को कई सालों बाद मतदान करने का मौका मिला है... निष्पक्षता के साथ पश्चिम बंगाल की जनता को अपनी सरकार चुनने का मौका मिला और पहली बार जनता के मत वाली सकार चुनी गई है... निश्चित ही वहां की जनता TMC से परेशान थी... ये जनता का बहुत सराहनीय निर्णय है और निश्चित ही जिस आशा व भरोसे के साथ उन्होंने भाजपा को चुना है, हमारी पार्टी विकास को वहां के लोगों तक पहुंचाएगी..."
06 May 2026 08:15 PM (IST)
06 May 2026 08:15 PM (IST)जीतने वालों से भीख मांग रही कांग्रेस- चलवाडी नारायणस्वामी
कांग्रेस के TVK को समर्थन देने पर कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष चलवाडी नारायणस्वामी ने कहा, "अब, जो भी जीतता है, कांग्रेस उनके पीछे चलती है। पहले ऐसा नहीं था—कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी। अब, वे जीतने वालों से भीख मांग रहे हैं; चाहे दो सीटें हों, पांच सीटें हों, या दस सीटें हों, वे सचमुच जगह पाने के लिए भीख मांग रहे हैं।
#WATCH | बेंगलुरु: कांग्रेस के TVK को समर्थन देने पर कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष चलवाडी नारायणस्वामी ने कहा, "अब, जो भी जीतता है, कांग्रेस उनके पीछे चलती है। पहले ऐसा नहीं था—कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी। अब, वे जीतने वालों से भीख मांग रहे हैं; चाहे दो सीटें हों, पांच… pic.twitter.com/gMhcyjcJE3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
06 May 2026 07:21 PM (IST)
06 May 2026 07:21 PM (IST)पंजाब विस्फोट की घटना पर तरुण चुघ
भाजपा नेता तरुण चुघ ने पंजाब विस्फोट की घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कहा कि भगवंत मान, अगर आपके पास कोई सबूत है तो वो सबूत लाइए और अगर सबूत नहीं है तो इस्तीफा लाइए। झूठ-भ्रम की राजनीति बंद करें। लोग आपकी कहानी या चुटकुले सुनने नहीं आए। एक तरफ तो आप पंजाब को सुरक्षा नहीं दे पा रहे, पूरा पंजाब माफियाओं के हवाले कर दिया है... पूरा पंजाब भय के वातावरण में है और आप मनघड़ंत आरोप लगा रहे हैं?
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता तरुण चुघ ने पंजाब विस्फोट की घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कहा, "...भगवंत मान, अगर आपके पास कोई सबूत है तो वो सबूत लाइए और अगर सबूत नहीं है तो इस्तीफा लाइए। झूठ-भ्रम की राजनीति बंद करें। लोग आपकी कहानी या चुटकुले सुनने नहीं आए।… pic.twitter.com/ZtC662WU1b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
06 May 2026 06:32 PM (IST)
06 May 2026 06:32 PM (IST)ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के बाद कुणाल घोष का बयान
TMC नेता कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक के बाद कहा कि विधानसभा की जो जिम्मेदारी है, उसमें किसके पास क्या जिम्मेदारी रहेगी उसे लेकर हमारे नेताओं ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि उनका निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।
#WATCH | कोलकाता: TMC नेता कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक के बाद कहा, "विधानसभा की जो जिम्मेदारी है, उसमें किसके पास क्या जिम्मेदारी रहेगी उसे लेकर हमारे नेताओं ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि उनका निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा..." pic.twitter.com/wOrg95sl4z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
06 May 2026 06:10 PM (IST)
06 May 2026 06:10 PM (IST)TMC नेताओं के साथ ममता के आवास पर पहुंचे अभिषेक बनर्जी
AITC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और नेता अभिषेक बनर्जी अन्य TMC नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: AITC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी नेता अभिषेक बनर्जी अन्य TMC नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे। pic.twitter.com/fz69r5oz54
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
06 May 2026 04:49 PM (IST)
06 May 2026 04:49 PM (IST)बंगाल में 8 मई को BJP विधायक दल की बैठक- समिक भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल BJP प्रेसिडेंट समिक भट्टाचार्य ने कहा कि 8 मई को शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 9 मई को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री उस सेरेमनी (शपथ ग्रहण समारोह) में उपस्थित रहेंगे।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल BJP प्रेसिडेंट समिक भट्टाचार्य ने कहा, "8 मई को शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 9 मई को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और 20 राज्यों के… pic.twitter.com/Vwer6f08hO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
06 May 2026 03:56 PM (IST)
06 May 2026 03:56 PM (IST)लोक भवन में राज्यपाल से मिले TVK चीफ विजय
TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात करने के बाद लोक भवन से रवाना हुए।
#WATCH चेन्नई: TVK चीफ विजय तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात करने के बाद लोक भवन से रवाना हुए।
(वीडियो लोक भवन के बाहर का है।) https://t.co/8x9mAHrjKn pic.twitter.com/wlOeVzn4Qk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
06 May 2026 03:09 PM (IST)
06 May 2026 03:09 PM (IST)पंजाब DGP ने धमाके वाली जगह का किया दौरा
पंजाब के DGP गौरव यादव ने उस जगह का दौरा किया जहां कल रात पंजाब फ्रंटियर में BSF हेडक्वार्टर के पास एक टू-व्हीलर में आग लगने के बाद धमाका हुआ था।
#WATCH | जालंधर: पंजाब के DGP गौरव यादव ने उस जगह का दौरा किया जहां कल रात पंजाब फ्रंटियर में BSF हेडक्वार्टर के पास एक टू-व्हीलर में आग लगने के बाद धमाका हुआ था। pic.twitter.com/DEq7uzvOff
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
06 May 2026 03:05 PM (IST)
06 May 2026 03:05 PM (IST)बिहार कैबिनेट में किस पार्टी के कितने मंत्री
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के 13 और जेडीयू के 12 मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
06 May 2026 02:09 PM (IST)
06 May 2026 02:09 PM (IST)कांग्रेस नेताओं ने TVK मुख्यालय में विजय से की मुलाकात
तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं ने चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय में TVK प्रमुख विजय थलपति से मुलाक़ात की। तमिलनाडु कांग्रेस समिति और कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने सरकार बनाने के लिए TVK को अपना पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है।
#WATCH | Tamil Nadu Congress leaders meet TVK chief Vijay at the TVK Headquarters in Chennai.
Tamil Nadu Congress Committee and the Congress Legislative Party (CLP) has decided to extend its full support to the TVK to form the government.
(Source: TVK) pic.twitter.com/zH1N53g8in
— ANI (@ANI) May 6, 2026
06 May 2026 01:22 PM (IST)
06 May 2026 01:22 PM (IST)CLP बैठक से पहले मुकुल वासनिक ने की मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात
केरल चुनावों के लिए पार्टी पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक आज राज्य के लिए रवाना होंगे, ताकि कल होने वाली CLP बैठक में शामिल होकर केरल के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जा सके। केरल जाने से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश और मुकुल वासनिक ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।
06 May 2026 12:47 PM (IST)
06 May 2026 12:47 PM (IST)7 मई को होगी कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक
KPCC अध्यक्ष सन्नी जोसेफ़ ने बताया है कि नवनिर्वाचित विधायकों की कांग्रेस विधायक दल (CLP) की पहली बैठक गुरुवार, 7 मई को सुबह 10:30 बजे KPCC मुख्यालय में होगी। इस बैठक में AICC पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन शामिल होंगे।
06 May 2026 12:29 PM (IST)
06 May 2026 12:29 PM (IST)असम में 11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण
असम के केयरटेकर CM, हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, इस बात के संकेत हैं कि शपथ ग्रहण 11 मई के बाद होगा क्योंकि हमने इस बार प्रधानमंत्री को हमारी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया है।
06 May 2026 11:44 AM (IST)
06 May 2026 11:44 AM (IST)असम: हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंपा।
#WATCH | Guwahati | Himanta Biswa Sarma tenders his resignation from the post of Chief Minister of Assam to Governor Lakshman Prasad Acharya pic.twitter.com/TSbxnqsKrd
— ANI (@ANI) May 6, 2026
06 May 2026 11:26 AM (IST)
06 May 2026 11:26 AM (IST)तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चर्चा तेज
तमिलनाडु में नई सरकार गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आज दोपहर तीन बजे कांग्रेस के नेता टीवीके पार्टी प्रमुख विजय थलापति से मुलाकात करेंगे।
06 May 2026 11:21 AM (IST)
06 May 2026 11:21 AM (IST)गुजरात 10वीं रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
वडोदरा SSC कक्षा 10 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वडोदरा में पास होने का प्रतिशत 78.38% रहा, जबकि पूरे गुजरात में यह 83.86% रहा। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और 88.28% सफलता हासिल की। नर्मदा ज़िला 90.85% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि पंचमहल में 76.42% नतीजे दर्ज किए गए। गांधीनगर के आजोल केंद्र ने 100% नतीजे हासिल किए, वहीं दाहोद के मुनखोसला केंद्र में सबसे कम 33.74% नतीजे दर्ज किए गए।
06 May 2026 11:13 AM (IST)
06 May 2026 11:13 AM (IST)गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ज ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट 6 मई को सुबह 8 बजे जारी कर दिया गया।
06 May 2026 10:47 AM (IST)
06 May 2026 10:47 AM (IST)अभिषेक बनर्जी के आवास से हटाई गई सुरक्षा
बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद आज कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के आवास 'शांतिनिकेतन' से सुरक्षा हटा ली गई है।
VIDEO | Kolkata: Security withdrawn from senior Trinamool Congress leader Abhishek Banerjee's 'Shantiniketan' residence; visuals from outside the premises.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/MBmvoBzQlz
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
06 May 2026 09:56 AM (IST)
06 May 2026 09:56 AM (IST)कल बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट
मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने प्री-मानसून मेंटेनेंस को लेकर कल गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई के दोनों रनवे बंद रखने की घोषणा की। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि इस दौरान कोई भी उड़ान टेकऑफ या लैंड नहीं करेगी।
06 May 2026 09:40 AM (IST)
06 May 2026 09:40 AM (IST)पीएम नरेंद्र मोदी ने वियतनाम से आए प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत के बाद भारतीय केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वियतनाम से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
#WATCH | Delhi: President of Vietnam, To Lam, met Indian Union Ministers and leaders after he was accorded a ceremonial reception at the forecourt of Rashtrapati Bhavan.
President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi also met the delegation from Vietnam.
(Source: DD… pic.twitter.com/8hb0KbUs5R
— ANI (@ANI) May 6, 2026
06 May 2026 09:03 AM (IST)
06 May 2026 09:03 AM (IST)पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज है। कोलकाता में 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
06 May 2026 08:41 AM (IST)
06 May 2026 08:41 AM (IST)आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में TMC कार्यालय में लगी आग
पश्चिम बंगाल में कल देर रात आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक दफ़्तर में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#WATCH | Asansol, Paschim Bardhaman, West Bengal: A fire broke out at a Trinamool Congress (TMC) office in the Court Mor area of Asansol late last night. Fire tenders arrived at the spot immediately and brought the fire under control. No casualties were reported.
The cause of… pic.twitter.com/pCEQ9561xg
— ANI (@ANI) May 6, 2026
06 May 2026 07:35 AM (IST)
06 May 2026 07:35 AM (IST)बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ मामले में CEC की कार्रवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। CEC ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, साथ ही सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों (SPs) और पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त बनाए रखने का आदेश दिया।
06 May 2026 06:59 AM (IST)
06 May 2026 06:59 AM (IST)बंगाल में CEC ने तोड़फोड़ करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने वालों और तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
06 May 2026 06:35 AM (IST)
06 May 2026 06:35 AM (IST)आज वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे PM मोदी
वियतनाम के राष्ट्रपति भारत के राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
Aaj ki taaja khabar 06 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अंततः सतीशन ही केरल के मुख्यमंत्री
May 16, 2026 | 07:14 AMमुंबई में ट्रैफिक से राहत गोरेगांव खाड़ी पर 418 करोड़ से बनेगा 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज,बीएमसी ने शुरू किया काम
May 16, 2026 | 07:09 AMनवभारत विशेष: रूस व ईरान से ऊर्जा सहयोग समझौता जरूरी, भारत अपने हित में निर्णय ले
May 16, 2026 | 07:03 AM4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज
May 16, 2026 | 07:01 AMNavabharat Nishanebaaz: बेबुनियाद रिश्ते दे जाते शॉक, नादान दोस्त ज्यादा खतरनाक
May 16, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 मई LIVE: पीएम मोदी आज नीदरलैंड्स दौरे पर होंगे, केरल कांग्रेस गठबंधन की बैठक आज
May 16, 2026 | 06:47 AMआज जन्मे बच्चों का ऐसा हो सकता है भविष्य: दार्शनिक सोच और गजब की नेतृत्व क्षमता के धनी होंगे आज के जातक
May 16, 2026 | 06:11 AMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM













