West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO

Bengal Election Results Live: पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है। बंगाल में शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा ने बढ़त बना रखी है। इस पर सभी पार्टियों के राजनेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

West Bengal Election Counting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। बंगाल में मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 151 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है। तृणमूल कांग्रेस 128 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी है। भबानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस से ममता बनर्जी भबानीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के दूसरे चरण के बाद अपने निकटतम कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी से 1,558 मतों के अंतर से पीछे हुईं। इन रुझानों को देखकर राजनेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस वीडियो में देखिए क्या कहते है राजनेता।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com