Assembly Elections 2026: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न, 4 मई को आएंगे चुनावी नतीजे

Assembly Elections 2026 Live Updates: बुधवार को दूसरे चरण के मतदान के साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। अब 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों नेताओं के साथ-साथ आम जनता की नजरें हैं।
Assembly Elections 2026 Live
पश्चिम बंगाल चुनाव की कॉन्सेप्ट फोटो, सोर्स- नवभारत डिजाइन

WB Elections Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम फेज के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भारी भीड़ देखी गई। इस बार पहले और दूसरे दोनों चरणों में बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई। सुरक्षा को लेकर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वोटिंग के दौरान हावड़ा और बारानगर में ईवीएम की खराबी की खबर सामने आई। हालांकि, उसे ठीक कर लिया गया। दोनों चरणों की वोटिंग के बाद 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल में ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बना पाएंगी या बीजेपी उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकने में सफल होगी। एग्जिट पोल के आकंड़ों की बात करें तो अलग-अलग एजेंसियां बीजेपी को मजबूत स्थिति में दिखा रही हैं।

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 90% रिकॉर्ड मतदान- सुवेंदु अधिकारी

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 90% से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया है। यह एक रिकॉर्ड है। 2021 में यहां वोटर टर्नआउट 82% था, 2024 में 78% था, लेकिन यहां की सत्ताधारी पार्टी ने मृत और नकली वोटों का इस्तेमाल करके उनमें फ्रॉड किया था।

शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। जहां लोग काफी बढ़चकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वोटर टर्नआउट के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 89.99 प्रतिशत दर्ज हुआ है। कई बूथों पर अभी भी मतदान के लिए लंबी लाइनें लगी हैं।

बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने एक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। आज बुधवार को दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है।

पहले फेज में हार गई भाजपा- मिताली बाग

आरामबाग से TMC सांसद मिताली बाग ने कहा कि भाजपा पहले फेज में हार गई इसलिए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह डर गए। चुनाव आयोग यहां भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। इतनी CRPF है, फिर भी वे यहां लोगों पर हमला कर रहे हैं...जनता को वोट देने का हक है। वोटरों को डराने की कोई जरूरत नहीं है। वोटरों को क्यों डरना चाहिए? गांव के एक लड़के पर हमला किया गया...भाजपा को क्या हो गया है?

एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम जीतने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि एग्जिट पोल में कुछ चुनौतियां रहती हैं। हमें नहीं पता कि सैंपल क्या सही प्रतिनिधित्व कर पा रहा है या नहीं? बहुत से लोग जवाब ही नहीं देते तो आप कैसे सही एग्जिट पोल निकालेंगे... हम बहुत आश्वस्त हैं कि हम चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें 4 मई का इंतजार है।

जहां EVM से छेड़छाड़ हुई है, वहां दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं

पश्चिम बंगाल के विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी। जहां भी EVM से छेड़छाड़ हुई है, वहां दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं।

दोपहर 3 बजे तक कुल 78.68% वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक कुल 78.68% वोटिंग रिकॉर्ड की गई है।

ममता दीदी के सपोर्ट में बंगाल की जनता- कुणाल घोष

बेलेघाटा AC से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा कि लोग दीदी के सपोर्ट में हैं। लेकिन इलेक्शन कमीशन के कुप्रबंध की वजह से पोलिंग धीरे हो रही है। लोग SIR के लिए लाइनों में थे, और अब EC के कुप्रबंध की वजह से। ऐसा नहीं होना चाहिए। महिला वोटर और सीनियर सिटिज़न वोटर वोट देने के लिए आगे आ रहे हैं, और यह एक अच्छा संकेत है।

अभिनेत्री व पूर्व सांसद नुसरत ने डाला वोट, सभी से की मतदान की अपील

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान चल रहा है। टीएमसी की पूर्व सांसद और लोकप्रिय अभिनेत्री नुसरत जहां ने कोलकाता के डायमंड सिटी साउथ अपार्टमेंट स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। नुसरत जहां ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

बंगाल चुनाव फेज-2 में दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

जिलेवार मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक)

जिला मतदान प्रतिशत
हुगली 64.57%
हावड़ा 60.68%
कोलकाता उत्तर 60.18%
कोलकाता दक्षिण 57.73%
नदिया 61.41%
उत्तर 24 परगना 59.20%
पूर्व बर्धमान 66.80%
दक्षिण 24 परगना 58.58%

दूसरे फेज में 61.17 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, हुगली में बंपर मतदान

बंगाल चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 61.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

हुगली के खानकुल मतदान केंद्र पर जमकर चले लात-घूंसे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान के दौरान हिंसा की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में हुगली जिले का ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र खानकुल उस समय रणक्षेत्र बन गया, जब दो राजनीतिक दलों के समर्थक बूथ के भीतर ही आपस में भिड़ गए।

West Bengal Assembly Elections: 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत वोटिंग

बंगाल चुनाव में समय के साथ-साथ वोटिंग प्रतिशत भी तेजी से बढ़ रहा है। 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।

जिलेवार मतदान प्रतिशत (सुबह 11 बजे तक)

जिला मतदान प्रतिशत
हुगली 43.12%
हावड़ा 39.45%
कोलकाता उत्तर 38.39%
कोलकाता दक्षिण 36.78%
नदिया 40.34%
उत्तर 24 परगना 38.43%
पूर्व बर्धमान 44.50%
दक्षिण 24 परगना 37.92%

उत्तर 24 परगना के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाया धमकाने का आरोप

Bengal Election Live Updates: उत्तर 24 परगना के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। एक मतदाता ने कहा, "उन्हें लगता है कि वे चुनाव हार गई हैं, इसीलिए वे अपनी गाड़ी में गुंडे लेकर आई हैं। उनमें से एक व्यक्ति उनकी गाड़ी से बाहर आया और हमें धमकाया।"

शुभेंदु अधिकारी का दावा- अच्छी वोटिंग हो रही, ममता बनर्जी हारेंगी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच विपक्ष के नेता और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मतदान को लेकर लोगों से अधिक संख्या में बाहर निकलकर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा, “अच्छी वोटिंग हो रही है, और ज्यादा मतदान होना चाहिए। हल्की बारिश हो रही है, मौसम अच्छा है। घर से बाहर निकलें और लोकतंत्र के लिए वोट करें। छाता लेकर जाएं और मतदान करें।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया, “वह हारेंगी, बीजेपी जीतेगी। मैं सात वार्डों में आगे हूं, उन्हें 77 वार्ड में कुछ नहीं मिलेगा।”

9 बजे तक 18.39% मतदान

बंगाल चुनाव में ताबड़तोड़ वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक यानी 2 घंटों में 18.39 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

जिला अनुमानित मतदान प्रतिशत (वीटीआर)
हुगली 20.16%
हावड़ा 17.76%
कोलकाता उत्तर 17.28%
कोलकाता दक्षिण 16.81%
नदिया 18.50%
उत्तर 24 परगना 17.81%
पूर्व बर्दवान 20.86%
दक्षिण 24 परगना 17.25%

बस राफेल उतरना बाकी है, केंद्र सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी

हाल ही में अभिषेक बनर्जी वोट डालने पहुंचे। वोटिंग के बाद अभिषेक ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इतनी फोर्स उतारी है अब बस राफेल उतारना बाकी है। जो पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ करना था वो बंगाल के खिलाफ किया जा रहा है।

एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने काशीपुर-बेलगाछिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 248 पर अपना वोट डाला।

हावड़ा के पश्चिम बंगाल में झड़प, दो हिरासत में

हावड़ा के बल्ली में ईवीएम में खराबी के कारण दो गुटों में झड़प हो गई। सीआरपीएफ कर्मियों ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पीएम मोदी ने मतदाताओं से की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव में हो रहे दूसरे फेज के लिए वोटर्स को बढ़-चढ़ कर वोट डालने की अपील की है।

महुआ मोइत्रा ने डाला वोट

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने वोट डाला। उन्होंने नादिया में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की दुष्कर्म और हत्या पीड़िता की मां बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का दावा- जीतेंगे और मिलेगा न्याय

पानीहाटी सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज की दुष्कर्म और हत्या पीड़िता की मां हैं, ने कहा, “हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा। लोग हमें वोट देंगे।”

बंगाल में वोटिंग से पहले बवाल, BJP बूथ एजेंट की पिटाई, सिर फटा

बंगाल चुनाव के ठीक पहले नादिया में भाजपा के बूथ एजेंट की पिटाई हो गई है। आरोप है कि टीएमसी के लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उनका सिर भी फट गया।

उत्तर 24 परगना में मतदान से पहले मॉक पोल, सभी तैयारियां पूरी

उत्तर 24 परगना के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल चल रहा है। राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।

दूसरे चरण में इन सीटों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें

बंगाल चुनाव को दूसरे चरण की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर मैदान में हैं। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, कोलकाता पोर्ट सीट पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह से है। इसके अलावा दमदम, संदेशखाली, हिंगलगंज, भाटपारा, जगतदल, बैरकपुर, बनगांव, राणाघाट उत्तर, राणाघाट दक्षिण, रासबिहारी, यादवपुर और बेलीगंज जैसी सीटों पर भी मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com