Ind Vs Nz R Ashwin Takes A Wonderful Catch Of Daryl Mitchell In 3rd Test Watch Video
IND vs NZ: जिसने सीरीज में करवाई किरकिरी, अब होने लगी वाहवाही, जानें विलेन से कैसे हीरो बने अश्विन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 263 रन बनाए। पहली पारी में भारतीय टीम को 28 रनों की बढ़त मिली।
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 263 रन बनाए। पहली पारी में भारतीय टीम को 28 रनों की बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेलत खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिया है। इस टेस्ट के दूसरे दिन अश्विन ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है।
भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने मैदान में फुर्ती दिखाकर न्यूजीलैंड के मिचेल को पवेलियन वापस भेज दिया। 28वां ओवर रविंद्र जडेजा डालने आए। इस ओवर की 5वें गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का मारना चाहते थे। लेकिन गेंद सही बल्ले पर नहीं लगा और गेंद मिड ऑफ और लॉन्ग ऑफ के बीच जा रही थी। मिड ऑफ पर खड़े अश्विन ने गेंद को देखकर उल्टा भागना शुरू किया और गेंद के करीब पहुंच गए। एक समय लगा कि गेंद हाथ से निकल जाएगी लेकिन अश्विन ने डाइव लगाकर कमाल का कैच पकड़ा।
Runs backwards Keeps his eyes 👀 on the ball Completes an outstanding catch 👍Sensational stuff from R Ashwin! 👏 👏
अश्विन का यह कैच देखकर बीसीसीआई भी खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं पाई। बीसीसीआई ने इस कैच का वीडियो शेयर करते हुए तारीफ की। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अभी अश्विन में दम है, शेर बूढ़ा नहीं हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा पीछे दौड़कर कैच पकड़ना बेहद मुश्किल होता है। अश्विन का जवाब नहीं है। तीसरे ने कहा अश्विन ने क्या लाजवाब कैच लिया। अश्विन का शानदार कैच मैच का आकर्षण का केंद्र रहा।
दूसरी पारी में अश्विन ने लिए 3 विकेट
मुंबई टेस्ट के दूसरी पारी में अश्विन ने 3 विकेट भी अपने नाम किए। अश्विन ने 63 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जिसमें उन्होंने विल यंग, रचिन रविंद्र और ग्लैन फिलिप्स को आउट किया। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 171 रन बनाकर 9 विकेट गंवा चुके हैं। वहीं अब उनके पास 143 रनों की बढ़त है। अब देखना होगा कि सुबह कितना जल्दी न्यूजीलैंड की पारी खत्म होती है। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए कितना लक्ष्य मिलता है।
Ind vs nz r ashwin takes a wonderful catch of daryl mitchell in 3rd test watch video