-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand Team India Record Of Most Number Of Dismissals On Zero
India vs New Zealand : बल्लेबाजों की हरकत से टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड
- Written By: विजय कुमार तिवारी
तीसरे टेस्ट मैच में लंच के दूसरे दिन भारतीय पारी 263 के स्कोर पर जैसे ही सिमटी वैसे ही टीम इंडिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे भारतीय टीम या उसके बल्लेबाज याद नहीं रखना चाहेंगे।

बल्लेबाजों का एक शर्मनाक रिकार्ड (कांसेप्ट फोटो- सौ. से सोशल मीडिया)
मुंबई : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी 263 के स्कोर पर जैसे ही सिमटी टीम इंडिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे भारतीय टीम या उसके बल्लेबाज याद नहीं रखना चाहेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाया है, जिसे भारतीय टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाज सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में शामिल होकर नया का रिकॉर्ड बना लिया है। इसके पहले 1974 में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में बना था।
इसे भी पढ़ें…ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक, ऐसे तोड़ा यशस्वी जयसवाल का रिकॉर्ड
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
आपको बता दें कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट मैच की सीरीज 2-0 से गंवा चुकी है। अब तीसरा टेस्ट मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन जैसे ही तेज गेंदबाज आकाशदीप बिना खाता खोले शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए वैसे ही भारतीय टीम में एक अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया।
इसे भी पढ़ें…India vs New Zealand : लंच के पहले 2 जीवनदानों का बस थोड़ा सा मिला फायदा, स्पाइडरकैम भी हो गया खराब
भारतीय टीम के बल्लेबाज इस सीरीज में 13 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो चुके हैं। अभी भारत को तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में खेलना बाकी ही है। इसके पहले का रिकॉर्ड अगर देखा जाए तो तीन या उससे कम टेस्ट मैंचों की सीरीज में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गयी है। 1974 में भारतीय टीम ने यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इंग्लैंड में खेली गई सीरीज में भारतीय टीम के 12 खिलाड़ी शून्य पर पर आउट हुए थे।
3 खिलाड़ियों का नहीं खुला खाता
इस पारी में 3 खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हुए हैं। आज लंच के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान भी बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि तेज गेंदबाज आकाशदीप बिना खाता खोले शून्य पर रन आउट हो गए। वहीं कल पहले दिन नाइटवाच मैन के रूप में भेजे गए मोहम्मद सिराज भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
India vs new zealand team india record of most number of dismissals on zero
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jun 28, 2026 | 06:59 AMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
Jun 28, 2026 | 06:59 AMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
Jun 28, 2026 | 06:48 AMIMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
Jun 28, 2026 | 06:47 AMGrah Gochar 2026: जून के आखिरी सप्ताह में बुध होंगे वक्री, बाजार, बारिश और व्रत-त्योहार पर पड़ेगा बड़ा असर
Jun 28, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जून LIVE: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे
Jun 28, 2026 | 06:24 AMBirthday Horoscope 28 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें नेतृत्व क्षमता और स्वभाव के राज
Jun 28, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














