-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Set To Skip Vijay Hazare Trophy Match Vs Railways
विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हुए विराट कोहली, रेलवे के खिलाफ दिल्ली की टीम में नहीं मिली जगह
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Virat Kohli Makes U-Turn: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का मुकाबला नहीं खेलेंगे। टीम ने पुष्टि की है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति का कारण अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Set To Skip Match Vs Railways: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार (6 जनवरी) को रेलवे के खिलाफ होने वाले दिल्ली के विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। दिल्ली टीम प्रबंधन ने उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।
कोहली ने दिसंबर में एक दशक से अधिक समय बाद घरेलू 50 ओवर क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने कर्नाटक में आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ दो मुकाबले खेले थे। जो बिना दर्शकों के खेला गया था। घरेलू क्रिकेट में वापसी के दौरान कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ 61 गेंदों में 77 रन बनाकर दिल्ली को सात रन से करीबी जीत दिलाई।
कोहली ने तोड़ा था सचिन का रिकॉर्ड
इस दौरान विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह 16,000 लिस्ट-ए रन पूरे करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने। उन्होंने यह मुकाम अपनी 330वीं पारी में हासिल किया, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे मैच खेलने का निर्देश दिया था। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पिछले सप्ताह बताया था कि कोहली एक और मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, रेलवे के खिलाफ मैच से उनका नाम बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है और अब यह देखना होगा कि DDCA इस आखिरी समय में हुए बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान जारी करता है या नहीं।
भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे विराट कोहली
कोहली अब भारतीय वनडे टीम के साथ न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी में जुटेंगे। टीम 8 जनवरी तक वडोदरा में एकत्र होगी, जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। इस सीरीज में कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका होगा। तेंदुलकर ने कीवी टीम के खिलाफ 42 मैचों में 1750 रन बनाए थे, जबकि कोहली 33 मैचों में उनसे केवल 93 रन पीछे हैं।
2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज कोहली के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, और कमजोर मानी जा रही न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Virat kohli set to skip vijay hazare trophy match vs railways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ब्रांडेड डेयरी के नाम पर फर्जी बिलिंग कर पनीर सप्लाई करने वाला अरेस्ट
Jul 09, 2026 | 02:57 PMUS Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
Jul 09, 2026 | 02:56 PMमहाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
Jul 09, 2026 | 02:49 PMसफलता के पीछे का वो सच! जब इंटरनेट बुलिंग पर खुलकर बोलीं भूमि पेडनेकर, कहा- माता-पिता का साथ न होता तो…
Jul 09, 2026 | 02:48 PMUNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 02:46 PMस्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
Jul 09, 2026 | 02:45 PMपत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
Jul 09, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














