
कुमार संगकारा (सोर्स- वीडियो)
स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय इंटरनेशनल मास्टर्स लीग खेली जा रही है। जहां सचिन तेंदुलकर समेत बड़े-बड़े क्रिकेटर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस लीग में श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अपना वो ही रूप दिखाया है, जिसके लिए वह जाने जाते थे। इस मैच में जिस तरह से डाइव लगाकर उन्होंने चौका बचाया है वह काबिल-ए-तारीफ है।
आईएमएल में संगकारा श्रीलंकन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग करते हुए बता दिया है कि 47 केवल एक नबंर है, ये उनकी उम्र को परिभाषित नहीं करता है। उनकी शानदार कीपिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
FLYING KUMAR SANGAKKARA AT THE AGE OF 47. 🤯🔥pic.twitter.com/0WH33QqSS5 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 28, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि संगकारा विकेटकीपिंग कर रहे हैं। एक गेंद लेग स्टंप छोड़कर उनसे दूर जा रही थी। तभी उन्होंने अपने पुराने अंदाज में हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को पकड़कर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बचाए। उनकी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग उनकी फील्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच में असेला गुणरत्ने के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत समेत 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी देशों की ओर से पूर्व खिलाड़ी खेल रहे हैं जो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। भारत की ओर से महान सचिन तेंदुलकर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खेल इस लीग में भारतीय टीम से खेल रहे हैं।






