-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Saphala Ekadashi 2025 Date Puja Significance
सफला एकादशी 2025 15 दिसंबर को, भगवान विष्णु की कृपा से सफलता पाने के लिए जानें कैसे करें व्रत
- Written By: सीमा कुमारी
Saphala Ekadashi 2025 Tithi: सफला एकादशी 2025 का व्रत 15 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु का ध्यान और उपवास रखने से जीवन में सफलता, समृद्धि मिलती है। जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सफला एकादशी का आध्यात्मिक महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Saphala Ekadashi Kab Hai 2025: 15 दिसंबर 2025, सोमवार को सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी व्रत हिन्दू धर्म में जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित एक पावन व्रत है, जो हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष में रखा जाता है, जिसका उद्देश्य आध्यात्मिक शुद्धि, पाप-नाश और मोक्ष की प्राप्ति है। आपको जानकारी के लिए बता दें, पंचांग के अनुसार,इस बार दिसंबर 2025 में तीन एकादशी व्रत रखे जाने हैं। इसमें पहली एकादशी मोक्षदा एकादशी थी, जो 1 दिसंबर को थी, जबकि दूसरी एकादशी सफला एकादशी है।
सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा समय
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, इस वर्ष, एकादशी तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर 2025 को शाम 6:49 बजे से होगी और यह तिथि 15 दिसंबर 2025 को रात 9:19 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025, सोमवार को रखा जाएगा। ‘सफला’ नाम से ही स्पष्ट है कि यह व्रत सफलता प्रदान करने वाला है।
सफला एकादशी का आध्यात्मिक महत्व
शास्त्रों में सफला एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और उपवास रखने से जीवन में सफलता, समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे होते हैं और आर्थिक व मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है। इसी कारण इसे “सफला” एकादशी कहा जाता है, यानी ऐसा व्रत जो कार्यों को सफल बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Ekadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Sawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
व्रती इस दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं और घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करते हैं। इसके बाद धूप-दीप, तुलसी दल, फल और नैवेद्य अर्पित कर विष्णु मंत्रों का जाप किया जाता है। दिनभर उपवास रखकर भगवान का स्मरण करना और एकादशी व्रत कथा का श्रवण करना शुभ माना जाता है। कई भक्त निर्जल व्रत भी रखते हैं, जबकि कुछ लोग फलाहार के साथ व्रत करते हैं।
भगवान की जय के साथ हाथ ऊपर क्यों जाते हैं? इसका रहस्य जानकर हैरान रह जाएंगे!
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सफला एकादशी का व्रत करने से न केवल सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। यह व्रत मन को शुद्ध करने और आत्म-संयम सीखने का संदेश देता है। व्रत का पारण द्वादशी तिथि को शुभ समय में किया जाता है, जिसमें ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन कराने का विशेष महत्व बताया गया है।
कुल मिलाकर, सफला एकादशी 2025 भक्तों के लिए भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन को सफल दिशा देने का एक उत्तम अवसर मानी जा रही है।
Saphala ekadashi 2025 date puja significance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट
Aug 06, 2026 | 10:24 AMShare Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
Aug 06, 2026 | 10:18 AMगूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Aug 06, 2026 | 10:16 AMMoong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMमुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMइंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
Aug 06, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














