-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- If The Final Is Cancelled Due To Rain Who Will Be Crowned Champion Learn The Icc Rules Ind W Vs Sa W Final
IND-W vs SA-W Final: बारिश से रद्द हुआ फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानिए आईसीसी का नियम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND-W vs SA-W: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला जाना है, लेकिन लगातार बारिश के कारण अब तक मुकाबला शुरू नहीं हो पाया है।

हरमनप्रीत कौर और लौरा वोल्वार्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Womens ODI World Cup Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया और लौरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम खिताब जीतने को तैयार है, लेकिन मौसम ने रोमांच के बीच बाधा डाल दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका।
मुकाबला रद्द होने पर क्या होगा?
नवी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी वजह से फाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भी बारिश ने खेल में बाधा डाली थी, हालांकि वह मैच अंत तक खेला जा सका। अगर आज यानी 2 नवंबर को मैच शुरू नहीं हो पाता, तो फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर यानी 3 नवंबर को खेला जाएगा। मौसम विभाग और AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई में शनिवार को तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि बारिश की संभावना 63 प्रतिशत तक बताई गई है।
अगर रिजर्व डे भी धुला, तो क्या होगा?
आईसीसी के नियमों के अनुसार, अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के कारण पूरा मुकाबला नहीं हो पाता है, तो किसी एक टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा। इस स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी साझा की जाएगी और दोनों को संयुक्त विजेता माना जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि किसी टीम के साथ अन्याय न हो, खासकर तब जब मौसम पूरी तरह से खेल को बाधित कर दे। ऐसे में अब सभी की निगाहें आसमान पर हैं—अगर बारिश थम जाए तो फैंस को रोमांचक फाइनल देखने को मिलेगा, और अगर नहीं, तो क्रिकेट इतिहास में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी साझा की जाएगी।
भारत का स्क्वॉड
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।
ये भी पढ़ें: भारत ने साउथ अफ्रीका को बीते 2 साल में 2 बार हराया, जीत की हैट्रिक के लिए तैयार ‘हरमन एंड कंपनी’
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मैरिज़ेन कप्प, तज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने और नोंदुमिसो शांगसे
If the final is cancelled due to rain who will be crowned champion learn the icc rules ind w vs sa w final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














