
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में छात्रों से मिलेंगे। इससे पहले 6 फरवरी को प्रसारित पहले एपिसोड में पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर बच्चों से संवाद किया था। उस दौरान वे असम का पारंपरिक गमछा पहने नजर आए और विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब भी दिए।
पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री ने छात्रों को विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी थी और अगले 25 वर्षों में विकसित भारत बनाने का सपना देखने के लिए प्रेरित किया था। 27 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन का प्रोमो वीडियो जारी हुआ था, जिसमें पीएम मोदी अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से बातचीत करते दिखाई दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मिनट 19 सेकंड का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे विद्यार्थियों से संवाद करते नजर आए।
09 Feb 2026 08:03 AM (IST)
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। वहीं पहले ही दिन सदन में 11 विधेयकों को मंजूरी के लिए पेश किए जाने की तैयारी है।
बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार जताए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने एसआईआर, प्रदेश की कानून व्यवस्था और केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
09 Feb 2026 07:45 AM (IST)
इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स सोमवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक करेंगे। इस बैठक में संसद के जारी बजट सत्र के दौरान आगे की कार्रवाई और विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि गठबंधन के नेता सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों और समन्वय को लेकर अहम निर्णय ले सकते हैं।
09 Feb 2026 07:19 AM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार धौला कुआं क्षेत्र के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 257 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। खराब हवा की वजह से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और स्वास्थ्य विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
09 Feb 2026 07:11 AM (IST)
तेज प्रताप यादव ने प्रेस वार्ता कर हाल के घटनाक्रम पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, वह किसी से छिपा नहीं है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने और उन्हें पार्टी व परिवार दोनों से बाहर कराने की कोशिश की।
उन्होंने दावा किया कि यह मामला लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, जिस पर अब उन्होंने पर्दा उठाया है। तेज प्रताप यादव ने कुछ नामों का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग लगातार उनके खिलाफ गलत बातें फैलाते रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।






