भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का किया ऐलान, घातक खिलाड़ियों की हुई वापसी, 15 फरवरी को है पहला मैच

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। इस दौरे को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
भारत से भिड़ने के लिए 'कंगारू' तैयार! ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का ऐलान, 15 फरवरी को होगा पहला महामुकाबला
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 15 फरवरी से मल्टी फॉर्मेट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करेगी, जबकि इसके बाद वनडे और अंत में टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। साल 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

टी20 सीरीज पर रहेंगी सभी की नजरें

तीन मैचों की टी20 सीरीज 15 फरवरी से शुरू होगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम अपनी नई कप्तान सोफी मोलिनेक्स के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। टी20 फॉर्मेट में यह सीरीज टीम संयोजन और युवा खिलाड़ियों को परखने के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी। भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयारी का बेहतरीन मौका होगा।

ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में अहम बदलाव

भारत के खिलाफ घोषित की गई टी20 स्क्वाड में ऑस्ट्रेलिया ने स्टार लेग स्पिनर अलाना किंग को शामिल नहीं किया है। विमेंस बिग बैश लीग में उनके हालिया फॉर्म को इसके पीछे की बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं ऑलराउंडर निकोला कैरी की टी20 और वनडे दोनों टीमों में वापसी हुई है। वह साल 2022 के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्क्वाड का हिस्सा बनी हैं। इसके अलावा मेगन शूट को वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, जबकि 19 साल की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को टेस्ट स्क्वाड में जगह दी गई है। मुख्य चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि निकोला कैरी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और उनका अनुभव टीम के काम आएगा। वहीं लूसी हैमिल्टन एक उभरती हुई प्रतिभा हैं, जो अपनी गेंदबाजी से अंतर पैदा कर सकती हैं।

भारतीय टीम को मिलेगा वॉर्मअप मुकाबले का मौका

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय महिला टीम 13 फरवरी को सिडनी में गवर्नर-जनरल की टीम के खिलाफ एक टी20 वॉर्मअप मैच खेलेगी। इस मुकाबले के लिए घोषित स्क्वाड में लूसी हैमिल्टन और अलाना किंग दोनों को शामिल किया गया है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को मजबूत गेंदबाजी का सामना करने का अवसर मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की टी20 स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

वॉर्मअप मैच के लिए गवर्नर-जनरल की स्क्वाड

क्लोई आइन्सवर्थ, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, किम गार्थ, सियाना जिंजर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, चार्ली नॉट (कप्तान), अनिका लेरॉयड, हेले सिल्वर-होम्स, राहेल ट्रेनामन, जॉर्जिया वॉल, कॉर्पोरल फ्रांसेस व्हिटेकर (ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स)।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com