Nail Art: वैलेंटाइन डे पर आपके हाथ चुरा लेंगे पूरी महफिल! यहां देखें नेल आर्ट्स के ये ट्रेंडी डिजाइन्स

Heart Shape Nail Art Designs: वैलेंटाइन डे सिर्फ आउटफिट और मेकअप तक सीमित नहीं है बल्कि खूबसूरत नेल आर्ट आपके पूरे लुक को और भी खास बना सकता है। हार्ट शेप, रेड-पिंक ग्लिटर, फ्रेंच टिप्स और रोमांटिक डिजाइन्स इस मौके पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं।
Valentine Nail Art Designs For Women
वैलेंटाइन थीम नेल आर्ट (सौ. Pinterest)
Updated on
nail art designs for valentine (1)
वैलेंटाइन डे पर हर महिला का सपना होता है कि वह सिर से लेकर पांव तक परफेक्ट दिखे। जब आप अपने पार्टनर का हाथ थामें तो आपकी उंगलियों की खूबसूरती उन्हें प्रभावित करने का कोई मौका न छोड़े। इस साल वैलेंटाइन नेल आर्ट को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। आप भी उनमें से कुछ डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
nail art designs for valentine (3)
वैलेंटाइन का मतलब ही लाल रंग है। लेकिन इसे और भी खास बनाने के लिए आप रेड मैटेलिक बेस पर गोल्ड फॉयल या गोल्डन ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डिजाइन हैवी ड्रेस और डिनर डेट के लिए बेहद रॉयल लगता है।
nail art designs for valentine (4)
अगर आपको सादगी पसंद है तो न्यूड या पेस्टल पिंक नेल पेंट पर किसी एक उंगली पर छोटा सा लाल दिल (Heart) बनवाएं। यह डिजाइन ऑफिस जाने वाली महिलाओं और कॉलेज गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।
nail art designs for valentine (5)
मैट फिनिश वाले नाखून इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। बरगंडी या डीप रेड मैट बेस पर वेलवेट टच गिलिटर वाले डिजाइन्स आपकी उंगलियों को एक मखमली और लग्जरी लुक देते हैं।
nail art designs for valentine (6)
कुछ अलग हटकर चाहने वाली लड़कियां छोटे मोती (Pearls) या 3D हार्ट्स का चुनाव कर रही हैं। यह थोड़ा बोल्ड लुक है, जो नाइट पार्टीज के लिए एकदम सटीक बैठता है।
nail art designs for valentine (2)
नेल आर्ट करवाने से पहले अपने नाखूनों को अच्छी तरह शेप दें और क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल करें। अगर आप घर पर नेल आर्ट कर रही हैं तो डिजाइन के ऊपर एक टॉप कोट जरूर लगाएं ताकि आपकी मेहनत हफ्तों तक चमकती रहे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com