रोहित शर्मा को भारत सरकार का बड़ा सम्मान, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान समेत 9 खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार

Padma Awards 2026: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत नौ खिलाड़ियों को खेल में योगदान के लिए आधिकारिक वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
rohit and harmanpreet रोहित शर्मा को भारत सरकार ने दिया बड़ा सम्मान, वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान समेत 9 खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार
हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma & Harmanpreet Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत सरकार की ओर से एक बड़े नागरिक सम्मान से नवाज़ा जाएगा। 2024 में आईसीसी टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपनी कप्तानी में टीम को सफलता दिलाई। अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के दम पर उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसमें वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड शामिल है।

हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कुल 9 खिलाड़ियों को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। गृह मंत्रालय की ओर से रविवार, 25 जनवरी को जारी प्रेस रिलीज़ में यह जानकारी साझा की गई। इन खिलाड़ियों को खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व और दीर्घकालिक सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

131 लोगों को नागरिक सम्मानों के लिए किया गया नामित

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 नागरिक सम्मानों की घोषणा की है, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इस सूची में सार्वजनिक जीवन, कला, सिनेमा, साहित्य, खेल और जनसेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया है। इस साल पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पद्म पुरस्कार 2026 पाने वाले खिलाड़ियों की सूची

  • विजय अमृतराज (टेनिस)
  • बलदेव सिंह (हॉकी)
  • भगवानदास रायकवार (तलवारबाजी, लाठी-डंडा और अन्य पारंपरिक तकनीकें)
  • हरमनप्रीत कौर (विमेंस क्रिकेट)
  • के. पजनीवेल  (मार्शल आर्ट, सिलांबम को बढ़ावा देने के लिए)
  • प्रवीण कुमार ( पैरा एथलीट)
  • रोहित शर्मा (मेंस क्रिकेट)
  • सविता पूनिया (हॉकी)
  • व्लादिमीर मेस्तविरिश्विली (भारतीय कुश्ती में योगदान के लिए)

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। दोनों खिलाड़ियों का यह सम्मान खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है। उसके अलावा कई और खेलो के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इसमें हॉकी, एथलीट, टेनिस, कुश्ती, पारंपरिक खेल, मार्शल आर्ट एवं सिलाबंम को बढ़ावा देने के लिए पद्म पुरस्कार से नामित किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com