- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Budget 2026 27 80952 Crore Infrastructure Fd Withdrawal News
BMC Budget 2026: मुंबई का मेगा बजट पेश, इतिहास में पहली बार विकास के लिए तोड़ी जाएगी 36,000 करोड़ की FD
BMC Budget 2026-27: एशिया की सबसे अमीर नगर निगम BMC ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 80,952 करोड़ का बजट पेश किया है। बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए निगम अपनी बड़ी फिक्स्ड डिपॉजिट निकालने जा रहा है।
- Written By: आकाश मसने

बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC FD Withdrawal: एशिया की सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया है। नगर आयुक्त और प्रशासक भूषण गगराणी द्वारा पेश किया गया यह बजट कुल 80,952.56 करोड़ रुपये का है। पिछले वर्ष 2025-26 के 74,427 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले इसमें लगभग 8.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
इतिहास में पहली बार FD का इतना बड़ा इस्तेमाल
इस साल के बजट की सबसे चौंकाने वाली बात बीएमसी की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर ली गई नीति है। बीएमसी के पास वर्तमान में लगभग 81,000 करोड़ रुपये की सावधि जमा (FD) है। बजट प्रस्तावों के अनुसार, मुंबई के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने और फंड की कमी को दूर करने के लिए निगम 36,000 करोड़ रुपये की FD तोड़ने जा रहा है। यह कदम शहर के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा जोखिम और निवेश दोनों माना जा रहा है।
किन योजनाओं पर रहेगा जोर?
बीएमसी के बजट में किसी नई बड़ी परियोजना की घोषणा के बजाय, चल रहे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में साइबर क्राइम बढ़ा, ‘टास्क’ के नाम पर डिजिटल जाल! खातों से रकम हो रही गायब
कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
ठाणे के सभी IVF और सोनोग्राफी सेंटर्स की जांच, मेयर ने दिए निर्देश, अवैध IVF सेंटर पर छापा
कोस्टल रोड और जीएमएलआर: मुंबई कोस्टल रोड के अगले चरणों और गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) के लिए भारी आवंटन किया गया है।
शिक्षा और स्वास्थ्य: शिक्षा क्षेत्र के लिए 4,248 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 7,456 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
प्रदूषण नियंत्रण: मुंबई की हवा सुधारने और ‘नेट जीरो’ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए 159 करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है।
वेस्ट मैनेजमेंट: देवनार में वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
देश के कई राज्यों से बड़ा है BMC का बजट
दिलचस्प बात यह है कि बीएमसी का अकेले का बजट भारत के कई छोटे और मध्यम राज्यों जैसे गोवा, सिक्किम, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के कुल बजट से भी अधिक है। चुनावी साल होने के कारण इस बजट में मुंबईकरों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है, जो आम जनता के लिए राहत की बात है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा में ‘नारी शक्ति’ का उदय! भाजपा का बड़ा दांव, पहली बार सभी समितियों की कमान संभालेंगी महिलाएं
नगर निगम बॉन्ड जारी करेगी बीएमसी
वित्त जुटाने के लिए बीएमसी अब ‘म्युनिसिपल बॉन्ड्स’ जारी करने की प्रक्रिया में भी है। केंद्र सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाने के लिए निगम बाजार से पैसा जुटाने की तैयारी कर रहा है।
Bmc budget 2026 27 80952 crore infrastructure fd withdrawal news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में साइबर क्राइम बढ़ा, ‘टास्क’ के नाम पर डिजिटल जाल! खातों से रकम हो रही गायब
Mar 17, 2026 | 09:16 PMकुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
Mar 17, 2026 | 09:16 PMमैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PMठाणे के सभी IVF और सोनोग्राफी सेंटर्स की जांच, मेयर ने दिए निर्देश, अवैध IVF सेंटर पर छापा
Mar 17, 2026 | 09:08 PMमंत्रालय में अटकी फाइल, 5 किमी चक्कर को मजबूर ग्रामीण; 40 करोड़ मंजूर, वर्धा नदी का जर्जर पुल अब भी ठप
Mar 17, 2026 | 09:05 PMEPFO: अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा PF का पैसा! अकाउंट ट्रांसफर के नियम भी हुए आसान, करोड़ों कर्मचारियों की मौज
Mar 17, 2026 | 09:00 PMसीसीटीवी से बनेगा सुरक्षित महाराष्ट्र, CM फडणवीस ने दिए ‘ये’ बड़े निर्देश
Mar 17, 2026 | 08:59 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM










