25 फरवरी का इतिहास: ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन

Bradman Death Anniversary: ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6996 रन बनाए। उनका यह रिकॉर्ड आज भी दुनिया के किसी बल्लेबाज के लिए अटूट बना हुआ है।
February 25 History: Australia's greatest batsman of all time, Don Bradman, passes away
Bradman Death Anniversary ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Highest Test Batting Average: क्रिकेट में जब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात होती है, तो डॉन ब्रैडमैन का नाम लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई वर्ष लग गये। हालांकि, उनके कुछ रिकॉर्ड आज भी बरकरार हैं।

पच्चीस फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाले सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। उनकी रन संख्या के आंकड़े को भले ही बहुत से बल्लेबाजों ने पार कर लिया हो, लेकिन उनके औसत को आज तक कोई बल्लेबाज छू भी नहीं पाया है।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।

1894 : आध्यात्मिक गुरु मेहर बाबा का जन्म।

1956 : सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्टालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।

1964 : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।

1986 : फिलीपीन में 20 वर्ष तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गये। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।

1988 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र 'पृथ्वी' का सफल परीक्षण किया।

1995 : असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के 22 जवान और पांच नागरिकों की मौत।

2001 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।

2020 : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन।

2022 : इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सात की मौत और कई घायल।

2024 : बुर्किनो फासो के उत्तरी क्षेत्र में प्रार्थना सभा पर हमले में 15 लोगों की मौत।

2025: कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से 50 से अधिक लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com