T20 World Cup: संजू या ईशान कौन होगा टीम India का ओपनर? वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी मेन इन ब्लू

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी। मैच शाम 7 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में, लाइव स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर।
IND vs SA Warm-up Match
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वार्म-अप मैच आज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

IND vs SA Warm-up Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, लेकिन उससे पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं। इस कड़ी में टीम इंडिया 4 फरवरी यानी आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले में भारत अपनी प्लेइंग-11 पर भी फैसला करना चाहेगा। आइए जानते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे कहां लाइव देखा जा सकता है।

कितने बजे शुरू होगा भारत का वार्म-अप मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोनों कप्तानों के लिए शाम 6:30 बजे होगा।

मुकाबला कहां लाइव देख सकते हैं?

टीम इंडिया जहां भी खेले, उनके फैंस हमेशा मैच का रोमांच घर बैठे महसूस करना चाहते हैं। इस वॉर्म-अप मैच को भी फैंस घर पर बैठकर देख सकते हैं। लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा।

ओपनिंग जोड़ी पर रहेगी सबकी नजर

टीम इंडिया ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया। पूरी सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इसी फॉर्म के साथ उतरना चाहेगी। हालांकि, ओपनिंग जोड़ी को लेकर थोड़ी सस्पेंस बनी हुई है।  हालांकि, संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी तरह से असफल रहे, वहीं ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ा। अब देखना होगा कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही ओपनिंग करेंगे या ईशान किशन को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा भी वापसी के लिए तैयार हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

टीम इंडिया 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जीत के साथ टीम इंडिया टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी।

वर्ल्ड कप के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

Navbharat Live
navbharatlive.com