विधायक कुमार आयलानी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कल्याण-अंबरनाथ रोड सहित एमएमआरडीए सड़कों की प्रगति पर बैठक

MMRDA Roads Ulhasnagar: उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ने कल्याण-अंबरनाथ रोड और एमएमआरडीए सड़कों सहित शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की।
Ulhasnagar development projects
town planning Ulhasnaga (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Ulhasnagar Development Projects: उल्हासनगर मनपा क्षेत्र से संबंधित लंबित एवं प्रगति पर चल रहे शहर विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विधायक कुमार आयलानी ने बुधवार को अपने जनसंपर्क कार्यालय में संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्थानीय कल्याण-अंबरनाथ रोड के कार्यों की प्रगति तथा मनपा से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई।

विधायक आयलानी के निजी सचिव उमेश सोनार के अनुसार, बैठक में पीडब्ल्यूडी (मनपा एवं राज्य), मनपा जलापूर्ति विभाग, टाउन प्लानिंग, ट्रैफिक विभाग, मनपा लीगल विभाग तथा कल्याण-अंबरनाथ रोड का कार्य कर रहे ठेकेदारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सामूहिक बैठक में सड़कों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, एमएमआरडीए द्वारा निर्मित सड़कों की स्थिति की जानकारी अलग बैठक में ली गई।

निर्माण के लिए तत्काल मार्किंग करने के निर्देश

शहर की प्रमुख कंक्रीट सड़कों की स्थिति की समीक्षा के बाद विधायक कुमार आयलानी ने मनपा के टाउन प्लानिंग विभाग को डर्बी चौक, स्टेट बैंक चौक, 17 सेक्शन, रिलायंस चौक, फॉरवर्ड लाइन और राधास्वामी सत्संग परिसर में चौक निर्माण के लिए तत्काल मार्किंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तोड़फोड़ न हो।

कल्याण-अंबरनाथ रोड पर उल्हासनगर की सीमा में आने वाले कुछ पेड़ों की शिफ्टिंग के लिए सिटी इंजीनियर नीलेश शिरसाट को निर्देश दिए गए। वहीं, मनपा के लीगल विभाग के अधिकारी राजा बुलानी को अंबरनाथ रोड से प्रभावित दुकानदारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। यदि संभव हो, तो पीड़ित दुकानदारों की बैठक बुलाकर समाधान निकालने के निर्देश भी दिए गए।

 विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

विधायक ने उपस्थित ठेकेदारों को युद्धस्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर और मशीन पावर बढ़ाने के निर्देश राज्य पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रशांत मानकर को दिए गए।

इस बैठक में उपमहापौर अमर लुंड, मनपा अधिकारी नीलेश शिरसाट, संदीप जाधव, राजा बुलानी, राज्य पीडब्ल्यूडी के प्रशांत मानकर, ट्रैफिक विभाग के राजेश शिरसाट, नाना आव्हाड सहित अन्य अधिकारी और संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com