-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanju Samson Will Lead Kerala Team For Syed Mushtaq Ali Trophy
CSK नहीं…इस टीम की कमान संभालेंगे संजू सैमसन, IPL 2026 से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Sanju Samson: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए संजू सैमसन को केरल की टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26 नवंबर से हो रही है। केरल का मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा।

संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanju Samson will Lead Kerala Team: भारत की घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 26 नवंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए केरल की टीम का कप्तान भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन को बनाया गया है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में सैमसन केरल टीम की अगुवाई करेंगे।
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने एक रिलीज के माध्यम से बताया कि संजू सैमसन टीम के कप्तान होंगे। उनकी कप्तानी में केरल की टीम 23 नवंबर, 2025 को इंदौर से लखनऊ के लिए रवाना होगी। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 26 नवंबर से 8 दिसंबर, 2025 तक लखनऊ में खेली जाएगी।
मध्यक्रम में खेलते हुए फॉर्म में हुई गिरावट
सैमसन ने भारतीय टीम में विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज के रूप में मजबूत जगह बना ली थी। बैक-टू-बैक तीन शतक उन्होंने टी20 में लगाए थे। शुभमन गिल के टीम में एंट्री के बाद उन्हें अपनी ओपनिंग की जगह छोड़नी पड़ी। एशिया कप में वह मध्यक्रम में खेले। मध्यक्रम में खेलते हुए उनकी फॉर्म में गिरावट आई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
यह भी पढ़ें: SMAT 2025: हर्ष दुबे संभालेंगे विदर्भ का कमान, उमेश यादव की एक साल बाद हुई टीम में वापसी
ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सैमसन के लिए एक बार फिर अपनी फॉर्म दिखाने और टीम में जगह पक्का करने के लिए बड़े मौके की तरह है। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन शानदार प्रदर्शन करके अपना जगह पूरी तरह से पक्का कर लेंगे।
सीएसके साथ जुड़े संजू सैमसन
संजू सैमसन हाल ही में अपनी आईपीएल टीम के बदलाव को लेकर चर्चा में थे। लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे। सैमसन को सीएसके ने आरआर से ट्रेड किया है। सैमसन के बदले सीएसके ने अपने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को आरआर को सौंपा है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की टीम
संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रोहन कुन्नुमल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अहमद इमरान (उप-कप्तान), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), कृष्णा देवान, अब्दुल बाजिथ, सैली सैमसन, सलमान निजार, कृष्णा प्रसाद, सिबिन पी गिरीश, अंकित शर्मा, अखिल स्कारिया, बीजू नारायणन, आसिफ केएम, एमडी निधिश, विग्नेश पुथुर, शराफुद्दीन एनएम
Sanju samson will lead kerala team for syed mushtaq ali trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में कैब राइड कैंसिल करना चालकों को पड़ेगा भारी, महत्वपूर्ण स्थानों के लिए लगेगा 5 गुना जुर्माना!
Jul 23, 2026 | 12:33 PMWorld Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Jul 23, 2026 | 12:32 PMनागपुर एयरपोर्ट पर नहीं मिल रही पोर्टर सुविधा, यात्री ही बने कुली; खुद ढोना पड़ रहा भारी सामान
Jul 23, 2026 | 12:30 PMमुंबई पर 48 घंटे भारी! 9 फीट ऊंची लहरें, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और झीलों का ओवरफ्लो, अलर्ट जारी
Jul 23, 2026 | 12:27 PMयूपी में 910 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर फिर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग का बड़ा फैसला
Jul 23, 2026 | 12:21 PMघर में AC होते हुए भी पसीने से तर-बतर रही पत्नी! पति की ‘किफायती’ हरकत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Jul 23, 2026 | 12:17 PM12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी
Jul 23, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














