-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Which Franchises Will Bet On Which Players In The Ipl 2026 Auction All The Teams Will Keep An Eye On Kkr
IPL 2026 Auction में किस फ्रेंचाइजी कौन से प्लेयर पर लगाएंगी दांव, KKR पर रहेगी सभी टीमों की नजरें
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IPL 2026 मिनी ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। KKR, CSK, MI समेत सभी टीमें अपनी टीम मज़बूत करने के लिए विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों को साइन करने की रणनीति पर हैं।

आईपीएल 2026 ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Who Needs What In IPL 2026 Auction: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। यह नीलामी आज 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होने जा रही है। इन 369 खिलाड़ियों में से 77 खिलाड़ियों की किस्मत चमकने की उम्मीद है, क्योंकि सभी 10 फ्रेंचाइज़ी अपनी-अपनी टीम को और मज़बूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
मिनी ऑक्शन में तीन बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस नीलामी में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। वहीं, इसके उलट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के पास सीमित बजट बचा है और वह अधिकतम पांच खिलाड़ियों को साइन करने के लिए सिर्फ़ 2.75 करोड़ रुपये खर्च कर पाएगी।
पिछले IPL मिनी ऑक्शन में तेज गेंदबाज़ों और ऑलराउंडरों पर फ्रेंचाइज़ियों ने खुलकर पैसा लुटाया था और इस बार भी वही ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। मौजूदा नीलामी सूची में कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को हासिल करने के लिए कई टीमों के बीच ज़ोरदार बोली देखने को मिल सकता है। आइए, जानते हैं कि सभी 10 टीमों को कौन से खिलाड़ी की जरूरत है। जिससे उनकी टीम और मजबूत हो जाएं। वहीं आपको बताएंगे कि कौन सी टीम कितने खिलाड़ियों का शामिल कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
कोलकाता नाइट राइडर्स
- उपलब्ध पर्स: 64.30 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 12 (6 विदेशी)
IPL 2025 की टीम से केवल 12 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही है। ऐसे में IPL 2026 की नीलामी में शाहरुख खान की यह टीम कई बड़े नामों को साइन करने की कोशिश करती नज़र आ सकती है। टीम की जरूरतों की बात करें तो KKR को कम से कम दो भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज़, एक मज़बूत ओपनर, और दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के लिए एक आदर्श व लंबे समय का रिप्लेसमेंट चाहिए। इसके अलावा, टीम की गेंदबाज़ी को मज़बूती देने के लिए KKR की नज़र कुछ क्वालिटी विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों पर भी रहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स
- उपलब्ध पर्स: 43.40 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 9 (4 विदेशी)
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2026 की नीलामी में श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को दोबारा साइन करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, CSK की नज़र कुछ ऐसे क्वालिटी विदेशी ऑलराउंडरों पर भी रहेगी, जो मिडिल ऑर्डर में टीम को मज़बूती दे सकें और रवींद्र जडेजा की तरह बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी अहम योगदान दे सकें।
सनराइजर्स हैदराबाद
- उपलब्ध पर्स: 25.50 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 10 (2 विदेशी)
IPL 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की प्राथमिकता एक क्वालिटी स्पिनर (संभावित रूप से भारतीय), एक बड़े विदेशी ऑलराउंडर, और मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड करने के बाद टीम की तेज गेंदबाज़ी को मज़बूती देने के लिए कुछ भारतीय तेज गेंदबाज़ों को साइन करना होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स
- उपलब्ध पर्स: 22.95 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 6 (4 विदेशी)
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को एक प्रमुख विदेशी तेज़ गेंदबाज़ की कमी खलती नज़र आई थी। ऐसे में IPL 2026 की नीलामी में टीम इस कमी को दूर करने के लिए किसी बड़े विदेशी पेसर को साइन करने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा, LSG की प्राथमिकता रवि बिश्नोई को दोबारा साइन करने या फिर उनकी जगह किसी शीर्ष भारतीय स्पिनर को टीम में शामिल करने पर भी रहेगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: ऑक्शन से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, जानिए कब से शुरू होगा IPL का 19वां सीजन
दिल्ली कैपिटल्स
- उपलब्ध पर्स: 21.80 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 8 (5 विदेशी)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास इस समय पांच विदेशी स्लॉट खाली हैं। ऐसे में IPL 2026 की नीलामी में टीम कम से कम दो ऐसे विदेशी बल्लेबाज़ों को साइन कर सकती है, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी कर सकें। इसके अलावा, दिल्ली की नज़र दो विदेशी ऑलराउंडरों पर भी रहेगी, ताकि टीम का संतुलन मज़बूत किया जा सके।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- उपलब्ध पर्स: 16.40 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 8 (2 विदेशी)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए IPL 2026 की नीलामी में मुख्य लक्ष्य अपने चोटिल विदेशी स्टार तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड के लिए एक भरोसेमंद बैकअप साइन करना होगा। डिफेंडिंग चैंपियन ने इस नीलामी से लियाम लिविंगस्टोन को भी रिलीज़ कर दिया है, और संभावना है कि टीम उनके स्थान पर उन जैसे किसी विदेशी ऑलराउंडर को साइन करेगी।
राजस्थान रॉयल्स
- उपलब्ध पर्स: 16.05 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 9 (1 विदेशी)
रॉयल्स ने IPL 2026 नीलामी से पहले ट्रेड डील के जरिए तीन खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, सैम करन और डोनोवन फरेरा को अपनी टीम में शामिल किया है। अबू धाबी में होने वाली नीलामी में टीम एक विदेशी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को साइन करने पर विचार कर सकती है, जो संभवतः नंबर 3 पोजीशन पर भी बल्लेबाज़ी कर सके। इसके अलावा, रॉयल्स की प्राथमिकता एक स्पेशलिस्ट स्पिनर की साइनिंग पर भी रहेगी, और बाज़ार में कई उभरते हुए भारतीय टैलेंट उपलब्ध हैं, जिन पर टीम की नजर होगी।
गुजरात जायंट्स
- उपलब्ध पर्स: 12.90 करोड़ रुपये
- उपलब्प स्लॉट: 5 (4 विदेशी)
गुजरात टाइटन्स (GT) के पास IPL में एक मजबूत टॉप ऑर्डर और तेज़ व स्पिन गेंदबाज़ी आक्रमण मौजूद है, लेकिन टीम को मिडिल ऑर्डर में पावर की कमी महसूस होती है। यही वह क्षेत्र है जिसे 2022 के चैंपियन इस साल की नीलामी में मजबूत करना चाहेंगे। इसके अलावा, GT की प्राथमिकताओं में कगिसो रबाडा के लिए एक विदेशी तेज़ गेंदबाज़ का बैकअप साइन करना भी शामिल है।
पंजाब किंग्स
- उपलब्ध पर्स: 11.50 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 4 (2 विदेशी)
पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी IPL 2025 टीम से 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। IPL 2026 की नीलामी में टीम 11.50 करोड़ रुपये के साथ मैदान में उतरेगी। दो बार की IPL फाइनलिस्ट PBKS इस बार जोश इंग्लिस की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को साइन करना चाह सकती है, जिन्हें टीम ने अगले साल उनकी सीमित उपलब्धता के कारण रिलीज़ कर दिया था।
मुंबई इंडियंस
- उपलब्त पर्स: 2.75 करोड़ रुपये
- उपलब्ध स्लॉट: 5 (1 विदेशी)
IPL 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) की प्राथमिकता रयान रिकेल्टन के लिए एक बैकअप विकेटकीपर साइन करना होगी। चूंकि टीम के पास एक विदेशी स्लॉट खाली है, इसलिए MI संभावित रूप से क्विंटन डी कॉक या जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है, जो पहले MI के लिए खेल चुके हैं।
Which franchises will bet on which players in the ipl 2026 auction all the teams will keep an eye on kkr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMआवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














