-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Central Zone Reaches In Final Of Duleep Trophy 2025 In Rajat Patidar Captaincy
RCB को दिलवाई ट्रॉफी…अब इस टूर्नामेंट में मचाया धमाल, फाइनल में पहुंची कैप्टन रजत पाटीदार की टीम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Duleep Trophy Semifinal: दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन ने वेस्ट जोन पर पहली पारी में बढ़त लेकर ड्रॉ मुकाबले में फाइनल में जगह पक्की की, अब भिड़ंत साउथ जोन से होगी।

सेंट्रल जोन की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
West Zone vs Central Zone, 2nd Semi-Final at Bengaluru: दलीप ट्रॉफी 2025 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में सेंट्रल जोन ने अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए सेंट्रल जोन को पहली पारी में बढ़त हासिल हुई, जिसके आधार पर उन्हें फाइनल का टिकट मिला।
नियमों के अनुसार, नॉकआउट मुकाबलों में पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को अगले दौर में प्रवेश मिलता है। अब सेंट्रल जोन की नजरें खिताब जीतने पर टिकी होंगी। आईपीएल के बाद लगातार दूसरी बड़ी टूर्नामेंट में रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। खिताबी मुकाबले में सेंट्रल जोन का सामना साउथ जोन से होगा। दलीप ट्रॉफी का फाइनल 11 सितंबर से खेला जाएगा।
बढ़त के कारण सेंट्रल जोन पहुंची फाइनल में
वेस्ट जोन ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 438 रन बनाया। वहीं पहली पारी में सेंट्रल जोन की टीम ने 600 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर सेंट्रल जोन ने 142 रनों की बढ़त बनाई। उसके बाद दूसरी पारी में वेस्ट जोन ने 8 विकेट पर 216 रन बनाए। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। लेकिन बढ़त के हिसाब से सेंट्रल जोन को जीत मिली।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
वेस्ट जोन की पहली पारी का हाल
वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में वेस्ट जोन के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 184 रनों की पारी खेली। उसके अलावा तनुष कोटियान ने 76, शार्दुल ठाकुर ने 64, आर्या देसाई ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 25 रन बनाए। वेस्ट जोन ने सभी विकेट खोकर 438 रन बनाए। सेंट्रल जोन के लिए सरांश जैन ने 3, हर्ष दुबे ने 3, खलील अहमद ने 2 और दीपक चाहर ने 1 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए सभी 8 देशों ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, देखें किस टीम में किसको मिली जगह
सेंट्रल जोन की पहली पारी का हाल
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 600 रन बनाए और 142 रनों की बढ़त हासिल की। सेंट्रल जोन के लिए कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। लेकिन सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया। शुभम शर्मा ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। उसके अलावा उपेंद्र यादव ने 87, रजत पाटीदार ने 77, दानिश मालेवार ने 76, हर्ष दुबे ने 75, सारांश जैन ने 63 और आयुष पांडे ने 40 रनों की पारी खेली। वेस्ट जोन के लिए धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 4, अर्जन नागवासवाला ने 3 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में वेस्ट जोन के बल्लेबाज नहीं कर सके कोई कमाल
पहली पारी में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 64, आर्या देसाई ने 35 रनों की पारी खेलकर अच्छी शुरुआत दिलाई। उसके बाद कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। तनुष कोटियान 40 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट्रल जोन के लिए सरांश जैन ने 5 और हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए। यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ और पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेंट्रल जोन फाइनल में पहुंच गई है।
Central zone reaches in final of duleep trophy 2025 in rajat patidar captaincy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Aug 05, 2026 | 03:31 PMWardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMयोगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
Aug 05, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














