-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Danish Malewar Becomes First Indian In 81 Years To Retired Out After Double Century
दानिश मालेवार ने रचा इतिहास, 81 साल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Danish Malewar Creates History: दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने के बाद दानिश मालेवार रिटायर्ड आउट हो गए। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कारनामा भी अपने नाम किया।

दानिश मालेवार (फोटो-सोशल मीडिया)
Danish Malewar Creates History: दलीप ट्रॉफी में विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। सेंट्रल जोन के लिए खेल रहे दानिश मालेवार ने अपने पहले ही दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में 203 रनों की पारी खेली। वो 203 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। वो दोहरा शतक बनाकर रिटायर्ड आउट होने वाले 81 साल बाद पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
दानिश मालेवार ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 222 गेंदों का सामना करते हुए 203 रन बनाए। उसके बाद वो रिटायर्ड आउट हो गए। दानिश मालेवार से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज विजय मर्चेंट ने 1944 में ऐसा किया था। विजय मर्चेंट ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की ओर से सर्विसेज इलेवन के ख़िलाफ 201 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए थे।
पहले दिन का खेल खराब रोशनी और बारिश की वजह से जल्दी खत्म हो गया था। मालेवार 198 रन बनाकर नॉटआउट थे और उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी फाइनल में बनाए अपने सर्वश्रेष्ठ 153 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तो मालेवार ने पहले ही ओवर में चौका मारकर अपने प्रोफेशनल करियर में पहली बार दोहरे शतक (200 रन) का आंकड़ा पार कर लिया। दानिश मालेवार ने 81 साल बाद एक खास उपलब्धि हासिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
भारत में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के रिटायर्ड आउट होने की पिछली घटनाएं कुछ खास मौकों पर हुई हैं। यहां देखें…
- 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श ने भारत A के खिलाफ अभ्यास मैच में खुद को रिटायर्ड आउट घोषित किया था।
- भारतीय खिलाड़ियों में सबसे हाल में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने 2021 में काउंटी सिलेक्ट XI के खिलाफ एक मैच में खुद को रिटायर्ड आउट किया था।
- भारतीय घरेलू टीमों के बीच आखिरी बार कोई खिलाड़ी 1996-97 रणजी ट्रॉफी में रिटायर्ड आउट हुआ था। उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर मनोज मुद्गल ने राजस्थान के खिलाफ जयपुर में ऐसा किया था।
किसी बल्लेबाज के 200 रन पार करने के बाद रिटायर्ड आउट होने का पिछला मामला 2005 में हुआ था, जब न्यूजीलैंड के क्रेग स्पीयरमैन ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाने के बाद खुद को रिटायर्ड आउट कर लिया था। वे इस तरह रिटायर्ड आउट होने वाले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में विदर्भ के 21 साल के बल्लेबाज ने काटा गदर, नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक
लिस्ट में ये बल्लेबाज भी हैं शामिल
इस सूची में कुछ और प्रमुख बल्लेबाज भी शामिल हैं, जिन्होंने दोहरा शतक लगाने के बाद खुद को रिटायर्ड आउट किया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोगुमल किशनचंद ने 1943-44 में सीके नायडू इलेवन की ओर से डीबी देवधर इलेवन के खिलाफ खेलते हुए 204 रन बनाए थे।श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने 1994-95 में मैशोनलैंड कंट्री डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ 202 रन की पारी खेली, जबकि उनके ही हमवतन मार्वन अटापट्टू ने 2001-02 में बांग्लादेश के खिलाफ 201 रन बनाए थे। इन सभी बल्लेबाजों ने अपने-अपने दोहरे शतक पूरे करने के बाद रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया था।
Danish malewar becomes first indian in 81 years to retired out after double century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMNepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Jul 26, 2026 | 12:34 PMनेपाल में ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, NRB ने तय की 25,000 रुपये की सीमा, जानें कौन से नोट बैन
Jul 26, 2026 | 12:23 PMयोगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
Jul 26, 2026 | 12:22 PMमुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
Jul 26, 2026 | 12:22 PMग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
Jul 26, 2026 | 12:22 PMगोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Jul 26, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














