मौत के सामने फरिश्ता बन खड़े हुए दारोगा जी, 38 सेकंड में बचीं दो जिंदगियां, देखें इमोशनल Video

Bihar Police Viral Video: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर डायल 112 की टीम ने गंगा में कूदने जा रही महिला और उसके बच्चे को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
bihar SI viral video
बिहार में एसआई ने बचाई महिला की जान, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

 Vikramshila Bridge Viral Video: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें खाकी वर्दी का मानवीय चेहरा नजर आया है। विक्रमशिला सेतु पर मौत की छलांग लगाने जा रही एक महिला और उसके मासूम बच्चे के लिए डायल 112 के जवान फरिश्ता बनकर आए और महज कुछ सेकंड्स में दो जानें बचा लीं।

भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बने प्रसिद्ध विक्रमशिला सेतु पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हताश महिला अपने गोद में मासूम बच्चे को लिए रेलिंग के पास पहुंच गई। महिला जोर से रो रही थी और पुल से नीचे झांकने की कोशिश कर रही थी। ये इस बात का संकेत था कि वह कोई आत्मघाती कदम उठाने वाली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला गंगा नदी की उफनती लहरों में कूदने ही वाली थी कि तभी वहां तैनात डायल 112 की टीम की नजर उस पर पड़ गई।

सब इंस्पेक्टर सिकंदर पासवान बने 'रियल लाइफ' हीरो

विक्रमशिला ब्रिज का यह पल बेहद नाजुक था। पुल पर मौजूद राहगीर भी सहमे हुए थे, लेकिन डायल 112 के जवानों ने बिना समय गंवाए अपनी कार्रवाई शुरू की। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के केंद्र में सब इंस्पेक्टर सिकंदर पासवान रहे, जिन्होंने अपनी सूझबूझ और संवेदनशीलता से एक दुखदाई घटना को टाल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिकंदर पासवान ने महिला के करीब जाकर उसे बातों में उलझाया और बहुत ही प्यार से उसे समझाने का प्रयास किया। सिकंदर पासवान ने समय रहते महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया और उन्हें रेलिंग से दूर ले आए। यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जवानों ने न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि उसे मानसिक संबल भी दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

इस साहसी और मानवीय कार्य का वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को साझा करते हुए बिहार पुलिस की इस 'मानवता' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि खाकी वर्दी में भी एक कोमल दिल धड़कता है, जो संकट के समय अपनों की तरह रक्षा के लिए खड़ा रहता है। वीडियो में 38 सेकंड के भीतर जिस तरह से पूरी स्थिति बदली, उसने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और निर्णय लेने की क्षमता को भी उजागर किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com