WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के इन दो खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, एक करेगा वापसी तो दूसरे की निगाहें महारिकॉर्ड पर

साल 2024 के अक्टूबर महीने में कैमरून ग्रीन को बैक की सर्जरी करनी पड़ी थी। ठीक इसी प्रकार की दिक्कत जसप्रीत बुमराह को भी थी, जिसके बाद उन्होंने ऐसी इंजरी से वापसी की थी।
वर्ल्ड़ टेस्ट चैंपियनशिप 2025
आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

WTC 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। दोनों के बीच ये महामुकाबला 11 जून से खेला जाएगा, जो कि इंग्लैंड के एतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। इस मैच में पूरे क्रिकेट जगत की नजर है। ऐसे में दोनों टीमों ने इस महामुकाबले को अपने नाम करने के लिए कमर कस ली है।

इस महामुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो खिलाड़ी तुरुफ का इक्का साबित हो सकते हैं। इस दौरान एक खिलाड़ी वापसी कर रहा है, तो दूसरे की नजर बड़े रिकॉर्ड्स की तरफ है। अगर इन दोनों ने टीम के लिए सही प्रदर्शन किया तो ऑस्ट्रेलिया टीम को दोबारा चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता।

ट्रेविस हेड पर रहेगी सबकी नजर

1 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच पर पूरे क्रिकेट जगत की नजर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की भी चर्चा हो रही है। ट्रेविस हेड मौजूदा वक्त में आस्ट्रेलियाई टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के बड़े मुकाबले में प्रदर्शन करके दिखाया है। ऐसे में वो डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

WTC में ट्रेविस हेड के पास ये रिकॉर्ड बनाने का मौका

डब्ल्यूटीसी 2025 के फाइनल मुकाबले में कैमरून ग्रीन वापसी करने वाले हैं। वहीं, उनके साथी खिलाड़ी ट्रेविस हेड के पास इस महामुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। ट्रेविस हेड यदि डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में 182 रन की पारी खेलते हैं, तो फिर आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में 500 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले लिस्ट में विराट कोहली का नाम शामिल है। विराट कोहली ने ICC के फाइनल मुकाबलों में 410 रन बनाए हैं। जिसका मतलब हुआ कि विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने से ट्रेविस हेड महज 93 रन दूर हैं।

कैमरून ग्रीन कर रहे हैं वापसी

कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई टीम के युवा व होनहार हरफनमौला खिलाड़ी हैं। वो कई मौकों पर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी सबसे खास बात ये है कि गेंद और बल्ले दोनों से टीम को सही योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। साल 2024 के अक्टूबर महीने में कैमरून ग्रीन को बैक की सर्जरी करनी पड़ी थी। ठीक इसी प्रकार की दिक्कत जसप्रीत बुमराह को भी थी, जिसके बाद उन्होंने ऐसी इंजरी से वापसी की।

Navbharat Live
navbharatlive.com