- Hindi News »
- India »
- O Panneerselvam Joins Dmk Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Political Upheaval
तमिलनाडु में महा-उलटफेर: पूर्व CM ओ. पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, चुनाव से पहले AIADMK और BJP को लगा तगड़ा झटका
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Tamil Nadu Politics 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम (OPS) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में डीएमको का दामन थाम लिया है।

पूर्व CM ओ. पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, फोटो- सोशल मीडिया
OPS joins DMK: तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दिग्गज नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री रहे ओ. पन्नीरसेल्वम आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ डीएमके में शामिल हो गए। जयललिता के सबसे वफादार माने जाने वाले नेता का यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अन्नाद्रमुक से 2022 में निष्कासित किए गए पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को चेन्नई में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में द्रमुक (DMK) की सदस्यता ग्रहण की।
जयललिता के ‘संकटमोचक’ रहे हैं ओपीके
पन्नीरसेल्वम, जो कभी जयललिता के सबसे भरोसेमंद ‘संकटमोचक’ माने जाते थे, पिछले तीन वर्षों से अपनी मूल पार्टी में वापसी के असफल प्रयास कर रहे थे। अंततः उन्होंने प्रतिद्वंद्वी खेमे के साथ जाने का निर्णय लिया, जिसे अन्नाद्रमुक के लिए एक बड़े संगठनात्मक नुकसान के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
TVK सरकार की उल्टी गिनती शुरू? AIADMK के दोनों धड़े हुए एक, आज आएगा स्पीकर का फैसला
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
AIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी
विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
46 साल का नाता और अपमान की दास्तां
पन्नीरसेल्वम का डीएमके में शामिल होना केवल एक दल-बदल नहीं है, बल्कि अन्नाद्रमुक के भीतर चल रही भीषण आंतरिक कलह का परिणाम है। जयललिता के निधन के बाद पार्टी की कमान को लेकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) और पन्नीरसेल्वम के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया था। 2022 में उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
पन्नीरसेल्वम ने द्रमुक में शामिल होने से पहले अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के कल्याण के लिए 46 वर्षों से अधिक समय तक काम किया और कई अपमानों को धैर्यपूर्वक सहा। उन्होंने भावुक होते हुए यहाँ तक कह दिया था कि यदि उनकी कोई गलती साबित कर दे, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन द्वारा बनाए गए नियमों को वर्तमान नेतृत्व ने अपने फायदे के लिए गलत तरीके से बदल दिया है।
‘अम्मा’ को श्रद्धांजलि और नई पार्टी न बनाने का संकेत
पन्नीरसेल्वम के इस कदम की अटकलें तब और तेज हो गई थीं जब उन्होंने जयललिता की 78वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्पष्ट किया कि वे कोई नई पार्टी शुरू नहीं करेंगे। उन्होंने अन्नाद्रमुक नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पार्टी का झंडा और पार्टी की धोती तक न पहनने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि एक पूर्व समन्वयक और तीन बार के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किस आधार पर किया गया?
चेन्नई, तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन DMK मुख्यालय से निकले। पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK से निकाले गए नेता ओ. पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल हो गए। pic.twitter.com/huDcQ5wwm6 — IANS Hindi (@IANSKhabar) February 27, 2026
2026 के चुनावी रण में बदलेंगे समीकरण
तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव 2026 में होने वाले हैं और पन्नीरसेल्वम का यह कदम ‘द्रविड़ियन मॉडल 2.0’ के साथ मैदान में उतर रही डीएमके के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। 2021 के चुनावों में डीएमके गठबंधन ने 159 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी, जबकि अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले एनडीए को 75 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्निपरीक्षा: हाईकोर्ट में सुनवाई आज, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ी गिरफ्तारी की तपिश
अब पन्नीरसेल्वम के साथ आने से विपक्षी खेमे, विशेषकर एआईएडीएमके और बीजेपी की रणनीतियों को गहरा झटका लगा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दक्षिण तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में पन्नीरसेल्वम का अच्छा प्रभाव है, जिसका लाभ अब सीधे तौर पर डीएमके को मिल सकता है। अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK के मैदान में आने से जहाँ मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार थे, वहीं OPS के पाला बदलने से अब चुनावी बिसात और भी उलझ गई है।
O panneerselvam joins dmk tamil nadu assembly elections 2026 political upheaval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














