IND vs ENG: अब नहीं खलेगी रोहित शर्मा की कमी! ये खिलाड़ी लेगा 'हिटमैन' की जगह

रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के पास सबसे बड़ा सवाल उनके रिप्लेसमेंट को लेकर था। अब एक घरेलू क्रिकेटर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ रोहित जैसी दमदार पारी खेल रहा है।
अभिमन्यू ईश्वरन ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली दमदार पारी
इंग्लैंड लायंस बनाम इंडिया ए (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल उनकी रिप्लेसमेंट को लेकर था। खासकर ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल के साथ कौन ओपनिंग करेगा? अब टीम इंडिया को इस सवाल का जवाब मिलते हुए दिखाई दे रहा है। इस वक्त इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच प्रैक्टिस मुकाबले खेले जा रहे हैं।

इस दौरान इंग्लैंड की धरती पर कदम रखते ही अभिमन्यू ईश्वरन ने टीम में ओपनर वाले सवाल का निष्कर्ष निकाल दिया है। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसका नतीजा ये निकला कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया।

अभिमन्यू ईश्वरन की धांसू पारी

अभिमन्यू ईश्वरन ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में धांसू पारी खेली है। इस दौरान उनका बल्ला जमकर बोला है। मुकाबले में अभिमन्यू ने 92 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। उनकी इस इनिंग में 10 चौके शामिल थे। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट लिए कुल 88 रन जोड़े।

रोहित शर्मा की जगह लेंगे?

गौरतलब है कि अभिमन्यू को पहले भी टीम इंडिया की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उस वक्त उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था। अब रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो उनकी जगह ले सकते हैं। खबर है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अभिमन्यू ईश्वरन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

अभिमन्यू ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास मैचों की 102 पारियों में कुल 7750 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 27 शतक दर्ज हैं। वहीं,  30 अर्धशतक भी वो लगा चुके हैं। अभिमन्यू ईश्वरन के अलावा केएल राहुल भी इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहली पारी में केएल राहुल ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 116 रन की शतकीय पारी खेली।

Navbharat Live
navbharatlive.com