IPL 2025: BCCI के लिए जगह बनी सबसे बड़ी चुनौती, जानें कहां हो सकता है आईपीएल का मेगा ऑक्शन

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते में कराया जा सकता है। बीसीसीआई ने इसके लिए नए नियमों की सूची भी जारी कर दी है। बोर्ड अभी तक इसके लिए जगह तय नहीं कर पाया है, इसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते में कराया जा सकता है।
मेगा ऑक्शन (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

मुंबई: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते में कराया जा सकता है। बीसीसीआई ने इसके लिए नए नियमों की सूची भी जारी कर दी है। लेकिन दो दिन चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में बोर्ड के सामने नई चुनौतियां सामने आ रही है। बोर्ड अभी तक इसके लिए जगह तय नहीं कर पाया है, इसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि, इससे पहले आईपीएल 2023 में ऑक्शन दुबई में आयोजित किया गया था। इस बार बीसीसीआई जगह बदलने की सोच रहा है। इसके लिए बीसीसीआई सऊदी अरब के रियाद या फिर जेद्दा इन दो शहरों में से किसी एक में ऑक्शन रखने के बारे में विचार कर रहा है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों शहरों में ऑक्शन के लिए जगह ढूंढना बीसीसीआई के लिए एक चुनौती बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दुबई के मुकाबले सऊदी अरब काफी महंगा पड़ रहा है।

दुबई में करना चाहती है आयोजित

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई सऊदी अरब के रियाद या फिर जेद्दा इन दो शहरों में से किसी एक में ऑक्शन रखने के बारे में विचार कर रहा है।

सभी की क्षमता के अनुसार चुनाव

देखा जाए तो दुनिया की सबसे अमीर लीग मानी जानेवाली आईपीएल और बीसीसीआई के लिए कीमत कोई बड़ी बात नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर रियाद या फिर जेद्दा में से कोई शहर फाइनल नहीं होता है तो ऑक्शन दुबई में देखने मिल सकता है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन के लिए पहले लंडन चुना था, लेकिन नवंबर के सीजन में वहां ठंड काफी ज्यादा होती है। इसके कारण उसे फाइनल नहीं किया गया। इसलिए अब आईपीएल के अधिकारी अब ऐसी जगह ढूंढ रहे है, जहां फ्रैंचाइजी के डेलिगेशन और ब्रॉडकास्टर्स स् जुड़े लोग अपनी क्षमता के मुताबिक वहां पहुंच सकें।

मेगा ऑक्शन से पहले कई बदलाव

हाल ही में 28 सितंबर को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने मेगा ऑक्शन के नियम में कई बदलाव किए थे। इसमें रिटेंशन की संख्या से लेकर अनकैप्ड रूल के बारे में भी बात की गई थी। नियमों के अनुसार रिटेंशन की संख्या को 4 से 6 कर दिया गया और अनकैप्ड रूल को भी वापस लाया।

इसके अलावा ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड की वापसी देखी गई, राइट टू मैच कार्ड के इस्तेमाल करने के नियम में और सबसे बड़ी बोली लगाने वाली फ्रैंचाइजी को बोली बढ़ाने के मौके की भी बात पर चर्चा की। इसे लेकर कई फ्रैंचाइजी ने इस पर बीसीसीआई से शिकायत भी की है। साथ ही पहली बार खिलाड़ियों के लिए मैच फिक्स की भी शुरूआत कर दी गई। इसके साथ ही तमाम मुद्दों पर एक्शन लिए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com