-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- A Major Change Is About To Take Place In The Bjp Nitin Navin Will Form A New Team After Makar Sankranti
BJP में होने जा रहा बहुत बड़ा बदलाव…नितिन नबीन मकर संक्रांति के बाद बनाएंगे नई टीम!
- Written By: रंजन कुमार
BJP President: नितिन नबीन बीजेपी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव कर सकते हैं। मकर संक्रांति के बाद उनके द्वारा नई टीम बनने की संभावना जताई जा रही है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और गृह मंत्री अमित शाह। इमेज-सोशल मीडिया
Nitin Nabin BJP President: बीजेपी बहुत जल्द नई नवेली दिख सकती है। पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसकी शुरुआत बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष चुने जाने से होगी। यह प्रक्रिया इसी महीने के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है।
45 वर्षीय नितिन नबीन जनवरी राष्ट्रीय पद संभाल रहे जेपी नड्डा की जगह लेंगे। तय प्रक्रिया के तहत पहले उनके अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। उसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय परिषद से उनकी नियुक्ति को मंजूरी मिलेगी। इस परिषद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता हैं। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लग जाएगी।
संघ परिवार से बढ़ेगा तालमेल
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नितिन नबीन संगठन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। वो नई टीम बना सकते हैं। रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह बदलाव समावेशी होंगे। बीजेपी और संघ परिवार के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय को दर्शाएंगे। एक नेता के अनुसार नए अध्यक्ष की टीम इस तरह बनाई जाएगी कि संगठन और विचारधारा दोनों स्तरों पर बेहतर तालमेल बन सकें।
सम्बंधित ख़बरें
करोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर विवाद पर RSS ने दी सख्त चेतावनी
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो सकता है फेरबदल
पार्टी में बड़े बदलाव का असर केंद्र सरकार पर भी पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है। दरअसल, जून 2024 में सरकार बनने के बाद से अब तक मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रही है। जल्द कैबिनेट में बदलाव की संभावना है। इसमें युवा और दूसरी पंक्ति के नेताओं को मौका दिया जा सकता है। जाट समुदाय को भी अधिक प्रतिनिधित्व देने पर विचार चल रहा है, क्योंकि सरकार और संगठन में उनकी भागीदारी कम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: नितिन नबीन को दिल्ली में मिला टाइप-8 बंगला, किन लोगों को मिलता है ये बेहद खास आवास?
आयोगों और संस्थानों में होंगी नई नियुक्तियां
नितिन नबीन पहले ही बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच बेहतर संबंध और समन्वय बढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी और आरएसएस मिलकर पार्टी शासित राज्यों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। संगठन, सरकार या अर्ध-सरकारी संस्थाओं में नई नियुक्तियों पर चर्चा करेंगे। इसमें आयोगों और संस्थानों के पद भी शामिल होंगे। इससे कई वरिष्ठ राज्यस्तरीय बीजेपी नेताओं को केंद्र में संगठनात्मक या सरकारी भूमिकाएं मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। खासकर उनको, जो लंबे समय से संघ परिवार से जुड़े हैं।
4 दशकों से जुड़े नेताओं को मिलेगी प्राथमिकता
नेताओं का कहना है कि उन राज्यों पर भी नजर है, जहां आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं। जैसे-पश्चिम बंगाल, असम, केरल और उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट के अनुसार हाल की समन्वय बैठकों में आरएसएस ने यह बात जोर देकर कही कि ऐसे नेताओं की पहचान की जाए, जो तीन से चार दशकों से संघ परिवार से जुड़े हैं, लेकिन अब तक संगठन, सरकार या किसी सार्वजनिक संस्था में उचित भूमिका नहीं पाए हैं। नितिन नबीन उन वरिष्ठ नेताओं के समूह में शामिल हैं, जो इस पूरी प्रक्रिया का समन्वय कर रहे हैं। अधिकतर अहम नियुक्तियां मकर संक्रांति के बाद और फरवरी की शुरुआत में शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले की जा सकती हैं।
A major change is about to take place in the bjp nitin navin will form a new team after makar sankranti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMAlia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Jul 12, 2026 | 06:23 PMईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
Jul 12, 2026 | 06:22 PMकनाडा में रहने वाली बेटी को भारत से मां-पापा ने भेजा आमरस और थेपलों का 20 किलो का पार्सल, भावुक वीडियो वायल
Jul 12, 2026 | 06:19 PMNEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Jul 12, 2026 | 06:16 PMबेटे की नपुंसकता छिपाने के लिए किया गया काला जादू! ठाकरे गुट के नेता विनायक राउत की समधन का बड़ा दावा
Jul 12, 2026 | 06:16 PMमुंबई के बोरीवली स्टेशन पर प्रेमी ने लड़की के पैरों में गिरकर मनाया, वायरल वीडियो पर बंटी लोगों की राय
Jul 12, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













