बेंगलुरु भगदड़ पर BCCI के सचिव का बयान आया सामने, बोले- कहीं न कहीं चूक...

Chinnaswamy Stadium Stampede: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से 11 लोगों मौत हुई, जबकि 33 से ज्यादा लोग घायल हैं। अब इस पर बीसीसीआई के सचिव का बयान सामने आया है।
बेंगलुरु भगदड़ पर बीसीसीआई सचिव का बयान आया सामने
बेंगलुरु भगदड़ पर BCCI का बयान आया सामने (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

आरसीबी के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के उपलक्ष्य में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से पहले भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। जिसके बाद टीम जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची।

जिसके बाद लोग इस बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और संस्था का नाम जानना चाह रहे हैं। इसी बीच भारतीय  क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब बेंगलुरु भगदड़ घटना पर बीसीसीआई के सचिव का बयान सामने आया है।

मृतकों के प्रति संवेदना- बीसीसीआई सचिव

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई दुखद घटना पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से बात की। उन्होंने बेंगलुरु भगदड़ पर बात करते हुए कहा कि 'बेंगलुरु में हुई घटना पर हम सभी बहुत हैरान हैं। बीसीसीआई की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। हम उन सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करते हैं जो इस घटना में घायल हुए हैं।'

कहीं न कहीं चूक हुई- सचिव सैकिया

इसके आगे BCCI सचिव ने कहा कि 'जब कोई इतने बडे पैमाने पर जीत का जश्न मनाता है, तो उचित सावधानी, सुरक्षा और सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, कहीं न कहीं चूक हुई है। उचित सावधानी बरती जानी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटना को टाला जा सके। मैंने सुना है कि जश्न मनाया जा रहा है और मैं इमानदारी से आशा करता हूं कि को अप्रिय घटना न घटे।'

भगदड़ का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले महेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि विराट कोहली और आरसीबी टीम को देखने के लिए कई लोग आए थे। कई लड़कियों ने गेट को धक्का देकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। मैंने तीन लड़कियों को गिरते देखा, किसी ने उन्हें नहीं बचाया। पुलिस भी बेबस थी क्योंकि काफी लोग आए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com