-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Who Responsible For Stampede Outside M Chinnaswamy Stadium Rcb Ipl
RCB के जानलेवा जश्न का जिम्मेदार कौन? शुरु हुआ राजनीति का खेल, बेंगलुरु में सुरक्षा व्यवस्था फेल!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। जिसके बाद राज्य सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ का जिम्मेदार कौन?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बीते मंगलवार 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचा। 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए टीम ने आईपीएल 2025 के खिताब को अपने नाम किया। इस जीत के बाद पूरे देशभर में आरसीबी फैंस ने जश्न मनाया। वहीं, बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये जश्न मातम के रूप में बदल गया।
आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस जश्न मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान जैसे ही स्टेडियम के मेन गेट पर फैंस की एंट्री होने लगी, तो ठीक इसी वक्त भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगदड़ के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर इन लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? आरसीबी का मैनेजमेंट या फिर कर्नाटक सरकार, मौत के घाट उतर चुके 11 लोगों की जिम्मेदारी कौन लेगा? इस घटना के बाद लोग इन सब सवालों के जवाब पूछ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bengaluru Crime: शराब पीने से रोकने पर PG मालिक की क्रिकेट बैट से पिटकर हत्या, दो छात्र गिरफ्तार
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
क्या बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम?
बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी के जश्न के दौरान हुई घटना पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान सामने सामने आया। उन्होंने कहा कि “ये जोश से भरे युवाओं की भीड़ थी। इस कारण हम लाठी का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। भीड़ बेकाबू थी, पुलिस को परेशानी हो रही थी, इसलिए जुलूस रोकना पड़ा।”
घटना के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है- पह्लाद जोशी
वहीं, आरसीबी के सेलिब्रेश वाले प्रोग्राम पर केंद्रीय मंत्री पह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “खराब प्लानिंग और मैनेजमेंट का नतीजा है। यह घटना साफ तौर पर राज्य सरकार की लापरवाही और भीड़ प्रबंधन की विफलता को दर्शाती है। बिना आपात सेवाओं की तैयारी और उचित योजना के जश्न का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण था। यह हादसा रोका जा सकता था। सरकार जिम्मेदार है और जवाबदेही तय होनी चाहिए।”
लोग मरते रहे जश्न चलता रहा…11 लोगों की मौत के बाद भी एम. चिन्नास्वामी में जारी रहा RCB का सेलिब्रेशन
ये प्रोग्राम हमारा नहीं था- IPL चेयमैन
एम. चिन्नास्वामी पर हुई सात लोगों की मौत पर आईपीएल के चेयरमैन का बयान सामने आया। IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) या आईपीएल के द्वारा आयोजित नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि ये आरसीबी का इवेंट था।
Seven people died in a stampede in Karnataka. It’s heartbreaking to see such loss because of poor planning and crowd mismanagement. The state government in Karnataka has clearly failed in its responsibility.
Celebrations is one thing, but the State government without proper… — Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) June 4, 2025
ये हमारे लिए बड़ा सबक है- राजीव शुक्ला
बेंगलुरु में घटी इस दुखद घटना पर बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि “यह चिंता की बात है, हमारे लिए बहुत बड़ा सबक है। ये बीसीसीआई का नहीं आरसीबी फ्रेंचाइजी का कार्यक्रम था। लेकिन उन्होंने भी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी भीड़ उमड़ पड़ेगी। उन्होंने सोचा होगा कि वानखेड़े की तरह अंदर स्टेडियम के अंदर कार्यक्रम होगा, लेकिन भीड़ बहुत आ गई।”
Who responsible for stampede outside m chinnaswamy stadium rcb ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 28, 2026 | 10:50 PM‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें
Jun 28, 2026 | 10:46 PMIND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
Jun 28, 2026 | 10:30 PMViral Video: ट्रेन में महिला ने सीट के नीचे फेंका कूड़ा, वहीं धो लिए हाथ; वीडियो देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 10:26 PMआमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
Jun 28, 2026 | 10:17 PMIMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:51 PM‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Jun 28, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














