-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jammu And Kashmir Skipper Dogra To Be Fined 50 Of His Match Fees
Ranji Trophy Final: BCCI ने पारस डोगरा पर लिया बड़ा एक्शन, लगा दिया 50 प्रतिशत का जुर्माना; जानें पूरा मामला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ranji Trophy Final के दौरान कर्नाटक के सब्स्टीट्यूट फील्डर केवी अनीश को कथित हेडबट करने पर जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है।

पारस डोगरा (फोटो-सोशल मीडिया)
Jammu & Kashmir Captain Paras Dogra: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर कथित तौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के सब्स्टीट्यूट फील्डर केवी अनीश को हेडबट किया था।
यह घटना जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के 101वें ओवर की है। कन्हैया वाधावन के साथ बल्लेबाजी कर रहे डोगरा ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद पर बाउंड्री लगाई, जिसके बाद उनके और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े अनीश के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच डोगरा अनीश की तरफ बढ़े और ऐसा लगा कि उन्होंने हेडबट से कॉन्टैक्ट शुरू किया, जिससे हेलमेट पहने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को चोट लगी। कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने मौके पर आकर स्थिति को शांत किया, जबकि अंपायरों ने बीच-बचाव करके मामले को और बिगड़ने से रोका।
‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डोगरा ने ओवर के अंत में माफी मांगी, लेकिन अनीश ने कथित तौर पर इस माफी को स्वीकार नहीं किया। इस घटना पर कर्नाटक के सीनियर खिलाड़ियों ने भी रिएक्शन दिया। मैच का गरम माहौल शांत नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद एक और टकराव देखने को मिला, जब रन लेते समय हुए संपर्क के बाद कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख और वाधावन आमने-सामने आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं अमरनाथ यात्रा की 4 गाड़ियां, 18 श्रद्धालु घायल
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Kashmir Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से बाढ़, पहलगाम के होटल और घर पानी में डूबे
पारस डोगरा ने क्या कहा?
बुधवार का खेल खत्म होने के बाद पारस डोगरा ने क्रिकबज से इस वाकये पर कहा, “यह कोई बड़ी बात नहीं थी, जोश में ऐसा हो गया। खासकर फाइनल खेलते समय इस तरह की नोकझोंक होती रहती है। हमने वहीं पर मामला शांत कर दिया। उसके बाद वह फिर से बातचीत करने लगे।”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने हराकर मेजबान को टूर्नामेंट से किया बाहर
इस घटना के दौरान कन्हैया वाधावन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे, उन्होंने इस घटना को लेकर कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, “ऐसा होता रहता है। यह खेल का हिस्सा है। स्लेजिंग होती है। यह दोनों तरफ से हो रही थी। थोड़ी हमारी तरफ से और थोड़ी उनकी तरफ से। जानबूझकर कुछ नहीं किया गया। इसे जल्द ही सुलझा लिया गया।”
पारस डोगरा ने पूरे किए 10,000 रन
41 वर्षीय डोगरा की गिनती भारत के घरेलू सर्किट में सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में होती है, जिन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा पार किया है। डोगरा ने फाइनल मैच की पहली पारी में कर्नाटक के खिलाफ 70 रन बनाए थे। जम्मू-कश्मीर की टीम दूसरे दिन के खेल तक 6 विकेट खोकर 527 रन बना चुकी है।
Jammu and kashmir skipper dogra to be fined 50 of his match fees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














