- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Batsmen Who Played 5 Biggest Innings Odi History Between India And Australia
IND vs AUS: ये हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबलों में अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज दोहरा शतक लगाने में सफल रहा है। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट

रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबलों में अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज दोहरा शतक लगाने में सफल रहा है। इसके अलावा, दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों की सबसे बड़ी पारियों की सूची में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। अब तक की पांच सबसे बड़ी पारियों में से तीन पारियां भारतीय बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं।
ये रिकॉर्ड यह दिखाते हैं कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले हमेशा रोमांचक और बल्लेबाजी के लिहाज से अहम रहे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई बार शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने बड़े स्कोर बनाकर अपने देश का गौरव बढ़ाया है। आइए ऐसे पांच बल्लेबाजों को बारे में जान लेते हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 158 गेंदों का सामना करते हुए 209 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 12 चौके शामिल थे। भारत ने 383/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से शिकस्त दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
गांव के बच्चों की देसी जुगाड़ से बनी कार देख रुक गए सचिन तेंदुलकर, बच्चों की जमकर तारीफ की
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
सचिन तेंदुलकर
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 5 नवंबर 2009 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 141 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 175 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 351 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 3 रन के अंतर से मुकाबला गंवाया।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने 12 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाका के मैदान पर 163 गेंदों में 7 छक्कों और 13 चौकों के साथ नाबाद 171 रन बनाए। रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने 3 विकेट खोकर 309 रन जुटाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ (149) की शानदार पारियों के दम पर 4 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
जॉर्ज बेली
नागपुर में 30 अक्टूबर 2013 को खेले गए इस मुकाबले में बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जॉर्ज बेली ने 114 गेंदों में 156 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 351 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें: कप्तान गिल ने साझा किया अपना क्रिकेटिंग आदर्श, कहा- रोहित और विराट बचपन से मेरी प्रेरणा
स्टीव स्मिथ
भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 171 रन की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 309 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवरों में 5 विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। वाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 135 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 149 रन की पारी खेली थी।
Batsmen who played 5 biggest innings odi history between india and australia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप
May 19, 2026 | 02:21 PMBade Mangal Special Upay: आज तीसरे बड़े मंगल पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होगी हर आर्थिक तंगी
May 19, 2026 | 02:19 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का ऐलान, विदर्भ की 5 सीटों पर बढ़ी हलचल; 18 जून को वोटिंग
May 19, 2026 | 02:13 PM“मेटरनिटी लीव खत्म, अब क्या प्लान है?” मां बनी कॉर्पोरेट इम्प्लाई की कहानी पर छिड़ी बहस
May 19, 2026 | 02:13 PMमहंगे होते ईंधन को लेकर कमलनाथ की मांग, टैक्स कम कर पेट्रोल-डीजल को 10 रुपए सस्ता करे राज्य सरकार
May 19, 2026 | 02:11 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा: 67 करोड़ के बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट पर हंगामा, जांच पूरी होने तक भुगतान पर लगी रोक
May 19, 2026 | 02:10 PMGovinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
May 19, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














