-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Captain Najmul Hossain Shanto Hopes For Better Performance In The Test Series Against India
पाक को पटकने के बाद बढ़ा बांग्लादेश का हौसला, कप्तान शंटो ने जताई भारत के खिलाफ और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। जिसके लिए बांग्लादेश की टीम चेन्नई पहुंच गई है। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए सीरीज जीती थी।

नजमुल हुसैन शंटो (सौजन्यः एक्स)
चेन्नई: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। जिसके लिए बांग्लादेश की टीम चेन्नई पहुंच गई है। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए सीरीज जीती थी।
ढाका से चेन्नई के लिए उड़ान भरने से पहले शंटो ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा ‘‘यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण श्रृंखला होगी।” उन्होंने कहा, ‘‘एक अच्छी श्रृंखला (बनाम पाकिस्तान) के बाद निश्चित रूप से टीम और देश के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रत्येक श्रृंखला एक अवसर है। हम दोनों मैच जीतने के लिए खेलेंगे।”
Bangladesh captain Shanto said, “we’ll play to win both the Tests Vs India. We’ve taken the confidence from the previous series”. pic.twitter.com/zvOgaYut4f — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 15, 2024
भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष पर है लेकिन बांग्लादेश के कप्तान का मानना है कि मैच का प्रदर्शन रैंकिंग पर निर्भर नहीं होता और यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी टीम उन पांच दिनों के दौरान कैसा प्रदर्शन करती है।
शंटो ने कहा, ‘‘ रैंकिंग में उनकी टीम हमसे काफी आगे है लेकिन हमने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारी श्रृंखला अच्छी रही है। हमारा लक्ष्य पांच दिनों तक अच्छा खेलना होगा।” बांग्लादेश की टीम को इस दौरे के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
बांग्लादेश टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए होने वाला सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू था। टीम की बस के साथ होटल तक दो पुलिस वैन मौजूद थी। होटल पहुंचने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कर्मचारियों ने उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी: रिकी भुई का शतक भी भारत डी को नहीं दिला पाया जीत, भारत ए ने 186 रन से दी करारी मात
पूरी टीम होटल की एक मंजिल पर रहेगी और प्रोटोकॉल के तहत वहां सशस्त्र सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। बांग्लादेश पिछले महीने अशांति के दौर से गुजरा है। आरक्षण के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया था जिसके कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद के साथ देश छोड़ना पड़ा था।
देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हमलों के साथ सांप्रदायिक झड़पों खबरें अब भी आ रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को देश में उनके तीन सप्ताह के प्रवास के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करने का आश्वासन दिया है। बांग्लादेश सोमवार से अभ्यास शुरू करेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bangladesh captain najmul hossain shanto hopes for better performance in the test series against india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














