- Hindi News »
- Haryana »
- In Haryana A Wife Killed Her Husband By Pressing His Private Parts The Reason Will Surprise You
हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह
Haryana News : प्राइवेट पार्ट दबाकर पति के हत्या मामले में गिरफ्तार पत्नी सरिता ने खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पति अक्सर पोर्न फिल्में देखकर उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।
- Written By: रंजन कुमार

आरोपी महिला और पुलिस। इमेज-एआई
Wife Killed Husband: हरियाणा के सोनीपत में कामी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में केयर टेकर की हत्या उसकी पत्नी ने ही कर दी। महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार सरिता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक सरिता ने जिस युवक के लिए अपने पति की हत्या की, वह उसके बारे में जानकारी तक नहीं रखती है। महिला को यह तक नहीं पता कि उस युवक का असली नाम सतपाल है या कुछ और। वह किस गांव या शहर का रहने वाला है। उसका सही पता क्या है?
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतपाल ने सरिता को यह डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया कि उसका पति उसकी हत्या करा सकता है। इसी डर और भावनात्मक दबाव के बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। सरिता ने यह भी कबूल किया है कि उसका पति राम किशन अक्सर नशे की हालत में उसके साथ यौन हिंसा करता था। वह उस पर जबरन पोर्न फिल्म देखने का दबाव बनाता था। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी करता था। इन परिस्थितियों से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश में शामिल होने का कदम उठाया।
बच्चों ने देखा शव
राम किशन उर्फ अजय (38) मूल रूप से गोहाना के ककाना भादरी गांव का रहने वाला था। वह एक साल से कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में पत्नी सरिता और तीन बेटों के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह उसका शव गार्डन परिसर में बने कमरे में मिला। बच्चे सुबह उठे और कमरे में गए तो उन्होंने शव पड़ा देखा। राम किशन के भाई मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वारदात से एक दिन पहले रात में सरिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मारपीट की थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरिता ने अपने परिचित सतपाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, अकोला में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका
कोलकाता फायरिंग कांड का मुंबई कनेक्शन: देवनार की SRA बिल्डिंग में छिपे 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
Bandra Railway Encroachment Drive: बांद्रा में अतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर पथराव, 15 आरोपी गिरफ्तार
यवतमाल में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा
यह भी पढ़ें: चाहा किसी और को, शादी किसी और से…एक और ‘कातिल पत्नी’ का खूनी खेल! दिल दहला देगी ये वारदात
हत्या कैसे की?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सरिता और सतपाल पहले से राम किशन को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे। इस साजिश के तहत सतपाल ने मैरिज पैलेस के पास एक कमरा किराये पर ले रखा था। घटना वाली रात राम किशन के सो जाने के बाद सरिता ने सतपाल को अपने कमरे में बुला लिया। इसके बाद सतपाल ने तकिये से राम किशन का मुंह दबा दिया। वहीं, सरिता ने उसके शरीर के अंदरूनी अंगों पर वार किए। फिलहाल पुलिस ने सरिता को दो दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
In haryana a wife killed her husband by pressing his private parts the reason will surprise you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMउल्हासनगर मनपा में शिवसेना पार्षद विक्की लबाना का नगरसेवक पद रद्द , जाति प्रमाण पत्र अमान्य साबित
May 22, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














