-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Duleep Trophy Ricky Bhui Century Failed India A Beat India D
दलीप ट्रॉफी: रिकी भुई का शतक भी भारत डी को नहीं दिला पाया जीत, भारत ए ने 186 रन से दी करारी मात
- Written By: मृणाल पाठक
रिकी भुई के शतक ने भारत ए के जीत के इंतजार को बढ़ाया लेकिन शम्स मुलानी और तनुष कोटियान की फिरकी के जादू से टीम रविवार को यहां दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत डी को 186 रन से हराने में सफल रही।

दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए ने इंडिया डी को हराया (सौजन्यः BCCI डोमेस्टिक एक्स)
अनंतपुर: दलीप ट्रॉफी के राउंड 2 मुकाबले में भारत ए ने भारत डी को 186 रन से करारी मात दी है। इस मैच में भले ही भारत डी के बल्लेबाज रिकी भुई ने शानदार शतक लगाया, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। शम्स मुलानी और तनुष कोटियान की फिरकी के जादू के सामने भारत डी काफी फिंकी नजर आईं। यह भारत डी की लगातार दूसरी हार है।
कल के 44 रन से आगे खेलते हुए भुई ने 195 गेंद में 14 चौकों और तीन छक्कों से 113 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद 488 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत डी की टीम 301 रन पर सिमट गई। इस जीत से भारत ए को छह अंक मिले जिससे टीम खिताब की दौड़ में बनी हुई है। टीम को हालांकि 19 सितंबर से यहां होने वाले अगले मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे भारत सी (नौ अंक) के खिलाफ अनुकूल नतीजे की जरूरत होगी।
THE WINNING MOMENT FOR INDIA A. – Riyan Parag takes the final wicket, A thumping 186 runs win. 💯 pic.twitter.com/8JnlzIDtja — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 15, 2024
लगातार दो हार के साथ खिताब की दौड़ से बाहर हुए भारत डी को अगले मैच में दूसरे स्थान पर मौजूद भारत बी से भिड़ना है जिसके सात अंक हैं। भारत डी के बल्लेबाजों को कोटियान (73 रन पर चार विकेट) और मुलानी (117 रन पर तीन विकेट) ने काफी परेशान किया। भुई के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।
भुई ने यश दुबे (37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। दुबे के रन आउट होने से यह साझेदारी टूटी। अगले ओवर में मुलानी ने देवदत्त पडिक्कल को पगबाधा करके भारत डी का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन किया। भुई ने कप्तान श्रेयस अय्यर (41) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 और संजू सैमसन (40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
यादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा
यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने बताया डायमंड लीग में गोल्ड से चूक जाने का कारण, जानकर आप देंगे हौसले की दाद
स्पिनर के लिए अनुकूल पिच पर हालांकि आक्रामक रवैया दिखाने का भारत डी को अधिक फायदा नहीं मिला। श्रेयस और सैमसन को मैन ऑफ द मैच मुलानी ने बोल्ड किया। भुई ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और 170 गेंद में शतक पूरा किया। ऑफ स्पिनर कोटियान ने इसके बाद सारांश जैन (05) की पारी का अंत किया और फिर भुई को रियान पराग के हाथों कैच कराया। कोटियान ने सौरभ कुमार (22) और हर्षित राणा (24) को आउट करके भारत ए की जीत सुनिश्चित की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Duleep trophy ricky bhui century failed india a beat india d
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














